Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मध्यप्रदेश को मिले नए सीएम, जानें कौन हैं मोहन यादव, पॉलिटिकल करियर, परिवार, जानें पूरी डिटेल
Who is Mohan Yadav, the new chief minister of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ चुका है। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे। बता दें कि मोहन यादव इस वक्त राज्य के उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2013, 2018 और 2023 में इस सीट से चुनाव जीता है। भाजपा द्वारा इस नए सीएम चेहरे की पूरे देश में चर्चा हो रही है। आइए जानते हें कि कौन हैं मोहन यादव।

यह है परिवार
मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। जबकि मां का नाम लीलाबाई यादव है। सीमा यादव उनकी धर्मपत्नी हैं। मोहन यादव ने एमबीए किया है और पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। उनके परिवार में पत्नी सीमा यादव के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
मोहन यादव के सफर पर एक नजर
- मोहन यादव ABVP से जुड़े रहे हैं। 1982 में वह माधव विज्ञान महाविद्यालय के छात्रसंघ के सह-सचिव रहे। इसके बाद 1984 में वह इसके अध्यक्ष बने। साल 1984 में वह एबीवीपी उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख चुने गए।
- साल 1988 में वह एमपी एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। 1989-90 में वह एबीवीपी के प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और 1991-92 परिषद के राष्ट्रीय मंत्री बने।
- 1993-95 तक वह उज्जैन नगर में RSS के सह खंड कार्यवाह बने और 1997 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। 1998 में वह पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य चुने गए।
साल 2000-2003 तक वह उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी की कार्य परिषद के सदस्य, बीजेपी के नगर जिला महामंत्री रहे।
- साल 2004 में वह बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने। 2004-2010 तक वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने। तब उनको राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।
- वह साल 2011-2013 में एमपी पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री), बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे।
- 2013 में वह पहली बार उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए। इसके बाद से वह लगातार जीतते आ रहे हैं।
- 2020 में वह शिवराज सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और उनको उच्च शिक्षा मंत्री का कार्यभार सौंपा गया।
- 2023 में मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।



Click it and Unblock the Notifications
