Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Nikita Porwal : रामलीला-कृष्णलीला में सीता-राधा के किरदार भी निभाए, अब बनी मिस इंडिया 2024
Who is Nikita Porwal : मध्यप्रदेश के महाकाल की नगरी कहलाए जाने वाला उज्जैन की निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का ताज अपने नाम किया हैं। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं दादरा और नगर हवेली से आई रेखा पांडे को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया, जबकि गुजरात की आयुषी ढोलकिया को सेकंड रनर-अप घोषित किया गया।
आइए जानते हैं निकिता पोरवाल कौन हैं और वो मिस इंडिया बनने से पहले क्या करती थी?

कौन हैं निकिता पोरवाल?
निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल पेट्रोकेमिकल के बिजनेस में हैं। निकिता ने परफॉर्मिंग आर्ट्स में बैचलर डिग्री ली है, जिसमें उन्होंने खासतौर पर ड्रामा की पढ़ाई की है।
निकिता ने 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी उन्होंने 60 से ज्यादा टीवी शो होस्ट कर चुकी हैं और खुद भी 250 पन्नों का 'कृष्ण लीला' नाम का नाटक लिख चुकी हैं। इसके अलावा निकिता 2022 में सीता का किरदार भी निभा चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 विनर निकिता एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उनके फीचर फिल्म की स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है। जल्द ही इसे भारत में रिलीज किया जाएगा।
ऐश्वर्या राय बच्चन की है फैन
फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में निकिता ने बताया कि वह मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। निकिता की शुरुआत पढाई उज्जैन के कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय और उच्च शिक्षा महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में हुई है उन्हें बचपन से ही रंगमंच और मॉडल बनने में रुचि रही है। उनकी जिज्ञासा कम उम्र में ही जग गई थी।
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव
सोशल मीडिया पर निकिता पोरवाल ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, उनके फॉलोअर्स की बात की जाए तो, इंस्टाग्राम पर उनके केवल 5 हजार फॉलोअर्स हैं।
बहुत क्रिएटिव है निकिता
निकिता बहुत ही क्रिएटिव और शार्प माइंडेड हैं। इस बात का पता इस एक चीज से चलता है जब मिस इंडिया 2024 के फाइनल से पहले उनके पास सिल्वर हील्स नहीं, तो ऐसे में उन्होंने स्प्रे पेंट की मदद से हील्स को सिल्वर रंग में रंग दिया, जो उनकी ब्यूटी विद् ब्रेन का प्रूफ हैं।



Click it and Unblock the Notifications