Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Judge Nyay Bindu Profile: जज न्याय बिंदु कौन हैं, जिन्होंने दी CM अरविंद केजरीवाल को जमानत
Who Is Nyay Bindu : शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उस समय बड़ी राहत मिली जब 91 दिन बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। ईडी के विरोध करने पर भी राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने सीएम केजरीवाल को जमानत देने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ईडी की जांच पर सवाल भी उठाए।
उन्होंने ये कहते हुए केजरीवाल को जमानत दी कि ईडी के पास ठोस सबूत नहीं हैं। हालांकि, इस फैसले के अगले ही दिन ईडी ने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। जिसके बाद एक बार फिर से सीएम केजरीवाल की रिहाई अटक गई।

इन सबके बीच राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज न्याय बिंदु जरूर सुर्खियों में आ गईं। जैसे ही उन्होंने ईडी का विरोध करने के बाद बावजूद सीएम केजरीवाल को नियमित जमानत पर फैसला सुनाया, हर कोई उनके बारे में सर्च करने लगा। जानिए कौन हैं जज न्याय बिंदु।
जज न्याय बिंदु कौन हैं
न्याय बिंदु, दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश हैं। उन्होंने ही दिल्ली शराब घोटाला केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का फैसला सुनाया। राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज न्याय बिंदु इससे पहले उत्तर-पश्चिम जिले की रोहिणी कोर्ट में थीं। रोहिणी कार्ट में उन्होंने वरिष्ठ सिविल जज के रूप में कार्य किया है। वह द्वारका कोर्ट में भी वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। जज न्याय बिंदु सिविल और क्रिमिनल दोनों ही तरह के कानून से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
क्या कहा ऐसा कि चर्चा में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत देते हुए जज न्याय बिंदु ने अमेरिका के संस्थापकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन का जिक्र करते हुए कहा था ही भले ही 100 गुनहगार छूट जाएं, मगर कोई बेगुनाह को सजा नहीं होनी चाहिए। केजरीवाल को राहत देने वाले आदेश में विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने कहा कि प्रथम दृष्टया उनका दोष अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
