Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बिजनस टायकून पिता की बेटी हैं थाईलैंड की नई PM शिनावात्रा, अरबों की हैं मालकिन, पीएम बनते ही बनाया ये रिकॉर्ड
Thailand New PM: थाईलैंड की संसद ने पाएटोंगटार्न शिनावात्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए चुन लिया है। शिनावात्रा थाईलैंड के पूर्व नेता और बिजनस टायकून टाकसिन की बेटी हैं। 37 साल की उम्र में पाएटोंगटार्न ने पीएम वो थाईलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी हैं। इसकी साथ वो इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं।
इससे पहले यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं। जो रिश्ते में पाइतोंग्तार्न की बुआ हैं। आइए जानते हैं थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री के बारे में-

कौन हैं पाएटोंगटार्न शिनावात्रा?
पाएटोंगटार्न शिनावात्रा का जन्म साल 1986 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुआ था। वो पूर्व थाई प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं। पाएटोंगटार्न शिनावात्रा ने राजधानी के कुलीन चूललोंगकोर्न यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और सोशियोलॉजी की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया है। शिनावात्रा ने यूके में सरे यूनिवर्सिटी से होटल मेनेजमेंट का कोर्स किया है। हालांकि, अब वो 37 साल की उम्र में थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं।
अरबों की मालकिन हैं पाएटोंगटार्न शिनावात्रा
थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री पाएटोंगटार्न शिनावात्रा एससी एसेट कॉरपोरेश की नंबर 1 शेयरधारक हैं। इसके अलावा पाएटोंगटार्न थाईकॉम फाउंडेशन की निदेशक हैं और 21 कंपनियों की मालकिन हैं, जिनकी कीमत लगभग 68 बिलियन बाट है। यानि कि 16 अरब रुपए हैं।
वोटिंग से 2 हफ्ते पहले दिया था बच्चे को जन्म
बीते तीन साल पहले राजनीति में आने से पहले पाएटोंगटार्न शिनावात्रा फैमिली बिजनस संभाल रही थी। इसके अलावा पाएटोंगटार्न कभी भी निर्वाचित पद पर नहीं रहीं. हालांकि, साल 2023 के चुनावों में जब वह फेउ थाई के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में से एक थीं. अपनी गर्भावस्था के आखिर तक पाएटोंगटार्न शिनावात्रा पूरे थाईलैंड में चुनाव प्रचार करती नजर आईं। वोटिंग से ठीक दो हफ़्ते पहले वो मां बनी थी।



Click it and Unblock the Notifications
