Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
मिलिए आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी पत्नी से, जो हैं अरबों रूपए के बिजनस की मालकिन
Pawan Kalyan's Russian Wife Anna Lezhneva: साउथ के सुपरस्टार और जनसेना अध्यक्ष पवन कल्याण आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करके चंद्रबाबू नायडू की सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री पद का मिला है। हाल ही में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पवन कल्याण के अलावा उनकी पत्थी एना लेझनेवा ने भी काफी ध्यान खींचा।
पवन कल्याण की पत्नी एन्ना लेझनेवा एक रूसी मॉडल रह चुकी हैं, हालांकि उन्हें देखकर कोई यह नहीं कह सकता है कि उन्हें भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है। गौरतलब है कि एन्ना लेझनेवा सुपरस्टार पवन कल्याण की तीसरी पत्नी हैं। पवन ने एन्ना से पहले दो और शादी की थी। आइए जानजे है कि कौन है एक्टर की रशियन मूल की बीवी?

कौन हैं एन्ना लेझनेवा?
अन्ना लेझनेवा एक रूसी मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनकी पवन कल्याण से पहली मुलाकात 2011 की फिल्म 'तीन मां' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कहते हैं कि पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच काफी लगाव हो गया था। फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। दोनों अगले दो साल तक एक दूसरे के संपर्क में रहे। 1980 में जन्मीं अन्ना लेझनेवा ने साउथ की कुछ फिल्मों भी काम किया है। इसके बाद पवन कल्याण और एन्ना लेझनेवा ने शादी कर ली थी। दोनों 30 सितंबर 2013 शादी कर ली।
करोड़ों की मालकिन हैं एन्ना लेझनेवा
जानकारी के मुताबिक मॉडलिंग और अभिनय के अलावा एन्ना सिंगापुर में होटल चैन की मालिक हैं, जिसमें रूस और सिंगापुर में करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है। उनकी नेटवर्थ 1800 करोड़ रूपए की बताई जाती है।
एन्ना की भी एक शादी हो चुकी थी, उनकी पिछली शादी से बेटी पोलेना अंजाना पावानोवा की मां थीं। पवन ने पोलेना को अपना लिया। शादी के बाद पवन और एन्ना बेटे मार्क शंकर पवनोविच के पैरेंट्स बनें।
पवन कल्याण कर चुके हैं 3 शादी
55 साल के पवन कल्याण अब तक तीन शादी कर चुके हैं। उनकी दो शादी असफल रही हैं। एक्टर ने पहली शादी नंदिनी नाम की एक लड़की से की थी। दोनों साल 1997 में विवाह बंधन में बंधे थे। पवन और नंदिनी की शादी 10 साल बाद टूट गई थी। दोनों ने साल 2007 में तलाक ले लिया था। इसके बाद एक्टर ने अपनी लिव इन पार्टनर रेनू देसाई से दूसरी शादी की थी। ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। 2012 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। बीच में एन्ना और पवन के अलगाव की खबरें भी सामने आई थी लेकिन चुनाव के रिजल्ट के बाद से ही दोनों को साथ देखा जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications