Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कौन है पायल गेमिंग के बॉयफ्रेंड पर्व सिंह? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद इंटरनेट पर सर्च कर रहे लोग
Who Is Payal Gaming Boyfriend Parv Singh: मशहूर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर पायल धारे, जिन्हें लोग यूट्यूब पर पायल गेमिंग के नाम से जानते हैं, इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, पायल गेमिंग का एक कथित निजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुबई से जुड़ा एक एमएमएस वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पायल की जैसी कोई लड़की दिख रही हैं। यह वीडियो सामने आते ही तेजी से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की जिज्ञासा पायल गेमिंग के निजी जिंदगी की ओर भी बढ़ गई है।

पायल के सपोर्ट में आए फैंस
पायल के फैंस का कहना है कि वीडियो में दिख रही लड़की पायल नहीं है और वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को एआई के द्वारा बनाया गया है। फैंस लगातार पायल के स्पोर्ट में सामने आ रहे हैं और कह रह हैं कि इस वीडियो में किसी भी एंगल से पायल नहीं है और इस तरह की बकवास अफवाहें ना फैलाएं। हालांकि, अब पायल के साथ-साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर्व सिंह को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर उनके साथ ये कौन है।
कौन हैं पायल गेमिंग का रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर्व सिंह?
पर्व सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि पर्व सिंह, पायल के गेमिंग पार्टनर हैं और उन्हें रेगाल्टोस के नाम से भी जाना जाता है। 25 वर्षीय पर्व एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर भी हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 975k फॉलोअर्स हैं। पायल और पर्व दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। हालांकि, पायल और पर्व, दोनों ने ही एक दूसरे को लेकर कभी कोई बात नहीं की और ना अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है।
कौन हैं पायल गेमिंग?
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धारे है। वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। एक यूट्यूबर के साथ साथ एक इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने 2019 में PUBG और BGMI से गेमिंग की शुरुआत की थी। पायल के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स और फॉलोअर्स हैं। महज दो साल में ही उनके यूट्यूब पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए। इसके अलावा, वह 30 लाख यूट्यूब सब्सक्राइबर पाने वाली पहली भारतीय महिला गेमर हैं। गेमिंग के अलावा, वह भारत के टॉप ईस्पोर्ट्स संगठनों में से एक, S8UL ईस्पोर्ट्स से भी जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें बेस्ट महिला गेमर, साल की बेस्ट महिला स्ट्रीमर और साल की बेस्ट गेमिंग क्रिएटर जैसे कई अवार्ड्स मिल चुके हैं।
पायल गेमिंग ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
पायल गेमिंग ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ":मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मुझे इतनी निजी और परेशान करने वाली बात सार्वजनिक रूप से कहनी पड़ेगी। पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन ऐसी सामग्री प्रसारित हो रही है जो गलत तरीके से मेरे नाम और तस्वीर को उस वीडियो से जोड़ रही है जो आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है। मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि उस वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की मैं नहीं हूं और इसका मेरे जीवन, मेरे फैसलों या मेरी पहचान से कोई संबंध नहीं है।"



Click it and Unblock the Notifications
