Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
251 केस, करोड़ों की संपत्ति और एल्विश यादव से खास रिश्ता, कौन हैं Rahul Fazilpuriya?
Who is Rahul Fazilpuriya : हरियाणवी और बॉलीवुड संगीत प्रेमियों के बीच अपनी दमदार आवाज़ और देसी अंदाज़ से पहचान बनाने वाले राहुल फाजिलपुरिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह न तो कोई नया गाना है और न ही म्यूजिक वीडियो, बल्कि एक खतरनाक फायरिंग की घटना, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
यूट्यूबर एल्विश यादव के करीबी दोस्त और जननायक जनता पार्टी (JJP) से जुड़े राहुल का नाम अक्सर किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी में आता रहा है। वो फिर से एक बार चर्चा में है, इस बार वजह है उन पर हुआ हमला आइए जानते हैं उनके पूरी बात और सिंगर के बारे में।

क्यों चर्चा में आएं?
घटना गुरुग्राम के पास बादशाहपुर साउदर्न पेरीफेरल रोड (SPR) की है, जहां राहुल अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। तभी एक टाटा पंच कार में सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने अचानक उनपर फायरिंग शुरू कर दी। समझदारी दिखाते हुए राहुल ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
पुलिस के मुताबिक, हमला सुनियोजित लग रहा है और जांच जारी है। हमले की वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने उनके फैंस और इंडस्ट्री में चिंता की लहर पैदा कर दी है।
कौन हैं राहुल फाजिलपुरिया?
राहुल फाजिलपुरिया का जन्म 10 अप्रैल 1990 को गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ। उनका असली नाम राहुल यादव हैं। आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। फाजिलपुरिया प्रोफेशन से सिंगर, रैपर और परफॉर्मर हैं। राहुल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जननायक जनता पार्टी से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹2.64 करोड़ है और वे सालाना ₹3.20 लाख तक कमा लेते हैं। राहुल को उनकी देसी स्टाइल, कच्चे लहजे और रफ-टफ लुक के लिए जाना जाता है।
कॉन्ट्रोवर्सी से रहा पुराना नाता
राहुल का विवादों से पुराना नाता है। वेबसाइट 'MyNeta.info' के अनुसार, उनके खिलाफ कुल 251 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि इन सभी मामलों की प्रकृति अलग-अलग है और कई अभी न्याय प्रक्रिया में हैं।
वर्ष 2023 में राहुल का नाम यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ एक रेव पार्टी और सांपों की तस्करी से जुड़े मामले में भी सामने आया था। इस केस में उनसे पूछताछ की गई थी। हालाँकि, तब कोई पुख्ता आरोप सिद्ध नहीं हुआ और मामला शांत हो गया।
राहुल फाजिलपुरिया का बॉलीवुड कनेक्शन
राहुल ने कई सुपरहिट हरियाणवी गाने गाए हैं, लेकिन उनका असली ब्रेक बॉलीवुड में आया बादशाह के साथ कोलाबरेट कर। गाना था "लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल", जो फिल्म कपूर एंड सन्स में इस्तेमाल हुआ और यह चार्टबस्टर रहा।
इसके अलावा राहुल ने फिल्म "शादी में ज़रूर आना" में कृति खरबंदा और राजकुमार राव पर फिल्माए गए सुपरहिट गाने "पल्लो लटके" को भी आवाज़ दी। इस गाने को यूट्यूब पर 357 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
एल्विश यादव से रिश्ता
राहुल और एल्विश यादव की दोस्ती सोशल मीडिया और म्यूजिक वीडियोज़ के ज़रिए खुलकर सामने आती रही है। दोनों एक-दूसरे के वीडियोज़ में दिख चुके हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते आए हैं, चाहे वह कोई कॉन्ट्रोवर्सी हो या कोई लॉन्च।



Click it and Unblock the Notifications
