Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कौन हैं राज शमानी? जो विजय माल्या का इंटरव्यू लेने की वजह से चर्चा में आएं, इतनी है नेटवर्थ?
Who Is Raj Shamani : हाल ही में राज शमानी फिर से सुर्खियों में आ गए, जब उनके पॉडकास्ट Figuring Out में विजय माल्या ने हिस्सा लिया। करीब चार घंटे लंबे इस इंटरव्यू में माल्या ने अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई अनसुने और विवादित पहलुओं पर खुलकर बात की। यह एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और राज शमानी का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया।
बहुत से लोग राज शमानी को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर देख चुके हैं, लेकिन वह सिर्फ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नहीं हैं। वह एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर, मोटिवेशनल स्पीकर और पॉडकास्ट होस्ट भी हैं। उनके शो Figuring Out को भारत के सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट्स में गिना जाता है, जिसमें वे बिजनेस, फेल्योर, सक्सेस और लाइफ एक्सपीरियंस पर गहराई से चर्चा करते हैं।

मंच से डरने वाला लड़का बना पब्लिक स्पीकर
राज का सफर आसान नहीं रहा। मध्यप्रदेश में पले-बढ़े राज एक समय लोगों के सामने बोलने से घबराते थे। उनका परिवार चाहता था कि वे पढ़ाई करें और नौकरी में जाएं, लेकिन राज ने कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने कम उम्र में ही अपनी कंपनी जादूगर ड्रॉप्स की शुरुआत की, जो आगे चलकर उनका पहला स्टार्टअप बना।
वीडियो से पॉडकास्ट तक का सफर
राज ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे मोटिवेशनल वीडियो बनाकर की थी। इन वीडियोज़ की लोकप्रियता बढ़ने के साथ उन्होंने पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रखा। Figuring Out ने उन्हें भारत के युवाओं के बीच एक भरोसेमंद और प्रेरणादायक आवाज बना दिया।
इंटरनेशनल लेवल पर मिली पहचान
राज शमानी अब तक 26 से ज्यादा देशों में मोटिवेशनल स्पीच दे चुके हैं। उन्होंने United Nations General Assembly में भी स्पीच दी है और वे ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीयों में से एक हैं। साल 2024 में उन्हें National Creator Award से सम्मानित किया गया, जो उनकी डिजिटल दुनिया में सफलता की मिसाल है।
कितनी है नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज शमानी की कुल संपत्ति करीब ₹91 करोड़ है। उनकी आय का स्रोत केवल पॉडकास्ट या यूट्यूब तक सीमित नहीं है। वे ब्रांड कोलैबोरेशन, बिजनेस वेंचर्स और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से भी कमाई करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications