Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' फेम स्वाति शर्मा कौन हैं? जानें Youtube से कितनी कर रही हैं कमाई
Who is Ram Aayenge Bhajan Fame Swati Mishra: भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश के दिग्गज उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इन्हीं मेहमानों में से एक गायिका स्वाति मिश्रा भी होंगी। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गायिका स्वाति मिश्रा को भी न्योता दिया गया है।
ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि स्वाति मिश्रा कौन हैं? आइए जानते हैं कौन हैं स्वाति मिश्रा और क्यों की पीएम मोदी ने इनकी तारीफ?

पीएम मोदी ने की तारीफ
दरअसल, इन दिनों एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना है 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी'। इसे स्वाति मिश्रा ने गाया है। स्वाति मिश्रा के इस गीत की तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं। पीएम मोदी ने गायिका के लिए खास ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने लिखा। 'श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है...'.
कौन है स्वाति मिश्रा?
बता दें कि स्वाति मिश्रा मूल रूप से बिहार के सारण जिले के सदर प्रखंड के माला गांव की रहने वाली हैं। स्वाति के मां-बाप और भाई-बहन छपरा में रहते हैं। वहीं, स्वाति मुंबई में अपना करियर बना रही हैं। स्वाति को बचपन से ही गाने का शौक रहा है।
एक भजन से हुई मशहूर
स्वाति के भजन पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। स्वाति मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर 334k सब्सक्राइबर और 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज है। इस गाने के बाद स्वाति मिश्रा को देश के विभिन्न राज्यों में स्टेज शो के लिए बुलाया जा रहा है। भारत ही नहीं नेपाल में भी वह अपने कार्यक्रम देने जा रही हैं।
स्वाति मिश्रा की संपत्ति
स्वाति मिश्रा के राम भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब स्वाति मिश्रा से पूछा गया कि क्या वह करोड़पति बन गईं हैं? तो उन्होंने कहा, ''मैं करोड़पति तो नहीं बनीं लेकिन हां भविष्य में बन सकती हूं...लेकिन फिलहाल में करोड़ से एक स्टेप नीचे हूं।'' स्वाति मिश्रा के इनकम का सोर्स फिलहाल सोशल मीडिया हैंडल यूट्यूब और इंस्टाग्राम है। स्वाति मिश्रा हर महीने 5 से 6 लाख रुपये सोशल मीडिया से कमाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
