Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया कौन हैं? जिनके खिलाफ अश्लील बयान के कारण दर्ज हुई FIR, जानें इनकी नेटवर्थ
YouTuber Ranveer Allahbadia's net worth: हाल ही में, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एक विवाद के कारण चर्चा में हैं, जिसमें रणवीर ने समय के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने डार्क ह्यूमर के नाम पर एक विवादित जोक मारा, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इस बयान को लेकर लोग उन्हें और शो के होस्ट समय रैना को ट्रोल कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठ रही है, जिससे यह विवाद और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। आइए जानते है कि रणवीर अल्लाहबादिया कौन हैं और वो क्या करते है?

अंबानी स्कूल से पढ़ाई
रणवीर अल्लाहबादिया का जन्म 2 जून 1993 को मुंबई में हुआ। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और द्वारकादास जीवनलाल संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बी.टेक किया। 22 साल की उम्र में उन्होंने यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा। रणवीर 7 यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय BeerBiceps है। उनके चैनलों पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। अपनी कंटेंट क्रिएशन और मोटिवेशनल वीडियोज के कारण वे सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध हो गए हैं।
करोड़पति यूट्यूबर्स में से एक
रणवीर अल्लाहबादिया ने 22 साल की उम्र में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसे उन्होंने BeerBiceps नाम दिया। जब उन्होंने यह चैनल बनाया, तब शायद उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन वह भारत के करोड़पति यूट्यूबर्स में शामिल होंगे। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, उनकी कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे वह भारत के सबसे सफल यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं।
इतनी है नेटवर्थ
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर अल्लाहबादिया अपने यूट्यूब चैनल BeerBiceps समेत अन्य चैनलों से 35 लाख रुपये से अधिक की मासिक कमाई करते हैं। उनकी आय के स्रोतों में यूट्यूब विज्ञापन, रॉयल्टी और ब्रांड प्रमोशन शामिल हैं। 2024 में उनकी कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये आंकी गई। रणवीर Monk Entertainment के सह-संस्थापक भी हैं। करोड़ों की कमाई करने वाले रणवीर एक लक्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास मुंबई में खुद का घर और स्कोडा कोडियाक कार है, जिसकी कीमत करीब 39.99 लाख रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
