Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कौन हैं राशिद खान की दूसरी पत्नी? सामने आया शादी के वायरल वीडियो का सच
Who is Rashid Khan's Second wife: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल उनकी एक महिला के साथ तस्वीरें वायरल होने लगी हैं, जिन्हें देख अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो उनकी दूसरी पत्नी हैं। खबरें हैं कि राशिद खान ने 2 अगस्त 2025 को दूसरा निकाह कर लिया है जबकि पहला निकाह 2024 में किया था। लोगों के द्वारा अटकलें लगाए जाने के बीच खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी शादी और पत्नी का जिक्र किया है जो अब वायरल हो गया है।
राशिद की दूसरी पत्नी के बारे में जानने की लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। आइए फिर जान लेते हैं कि आखिर कौन हैं वो मोहतरमा जिन्हें राशिद की दूसरी पत्नी कहा जा रहा है।

राशिद खान ने शादी की पुष्टि की
सोशल मीडिया पर राशिद खान की दूसरी शादी की ताजा तस्वीरें छाई हुई हैं। इसी बीच राशिद ने भी अपने निकाह की बात कबूल ली है और बताया कि उन्होंने 2 अगस्त 2025 को दूसरी शादी कर ली है। राशिद ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। उनके पोस्ट को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
कौन हैं राशिद खान की दूसरी बेगम?
इसी बीच लोगों में ये जानने की उस्तुकता बढ़ गई है कि आखिर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान की दूसरी पत्नी कौन हैं? दरअसल, राशिद की जिस महिला के साथ फोटो वायरल हो रही है उनकी तस्वीर को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि वो वजमा अयूबी हैं। हालांकि राशिद ने अभी तक अपनी दूसरी पत्नी की पहचान उजागर नहीं की है। मगर उनकी शक्ल वजमा अयूबी से मिल रही है तो लोगों को लग रहा है कि वो वजमा अयूबी ही हैं।
हालांकि बाद में खुद वजमा अयूबी ने इस भ्रम को दूर करने के लिए राशिद को शादी की बधाई दी और स्पष्ट किया कि फोटो में दिख रही महिला वो नहीं हैं। साथ ही ये भी याद दिलाया कि उनकी पहले ही शादी हो चुकी है। ऐसे में अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि राशिद की दूसरी बेगम कौन हैं?
राशिद ने 10 महीने पहले की थी पहली शादी
बता दें कि राशिद ने 10 महीने पहले यानी 3 अक्टूबर 2024 को पहली शादी की थी। उनकी पहली शादी काफी रॉयल हुई और उस शादी में क्रिकेटरों सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। उनकी पहली शादी काबुल में हुई थी और काफी सुर्खियों में भी रही।



Click it and Unblock the Notifications
