Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा? जो अयोध्या के राम लीला में बनी सीता
भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस साल पहली बार यहां रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से शुरु हो चुकी हैं। इसके साथ सामने आ रही खबरों की मानें तो इस साल अयोध्या की रामलीला में कई मंझे हुए कलाकार भाग लेने वाले हैं।
उनमें से एक रिया सिंघा जो मां सीता का किरदार निभाएंगी। आपको जानकार हैरानी होगी ये रिया सिंघा कोई नहीं बल्कि मिस यूनिवर्स इंडिया हैं, जिन्हें यह सुनहरा मौका मिला हैं। ज्यादातर लोग इन्हें जानते नहीं है, तो चलिए आपको रिया के बारे में बताते हैं!

कौन हैं रिया सिंघा?
आपको बता दें कि रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अभी महज 19 साल की हैं। इनके माता-पिता का नाम रीटा सिंघा और ब्रिजेश सिंघा है। इस वक्त रिया गुजरात की एसएल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।
जीत वुकी हैं मिस टीन गुजरात
रिया ने सिर्फ 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था और मिस टीन गुजरात का खिताब भी जीता था। रिया की उपलब्धियां यहीं खत्म नहीं होतीं, साल 2023 में इन्होंने भारत का मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता मड्रिड में आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में रिया ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी। इस साल मैक्सिको में होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में रिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से किसी एक के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा। भा
ये कलाकार भी आएंगे नजर
इस साल की रामलीला में टोटल 42 एक्टर्स शामिल हैं, जिसमें भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और रवि किशन भी होंगे। मनोज तिवारी बाली का किरदार करेंगे और रवि किशन सुग्रीव का रोल निभाएंगे। जिसमें रजा मुराद- राजा दशरथ, राकेश बेदी- राजा जनक, बिंदु दारा सिंह- भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ थी रूबी चौहान- मेघनाथ, भाग्यश्री 'वेदवती' की देवी सीता का पिछला जन्म का किरदार। वहीं, पद्म श्री मालिनी अवस्थी 'शबरी' की भूमिका निभाएगी। एक्टर वेद शर्मा भगवान राम की भूमिका में नजर निभा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
