Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कौन हैं ‘पंचायत 4’ की रिंकी? जिन्होंने सचिव जी संग Kissing सीन से किया इनकार, जानें रियल लाइफ में कैसी हैं?
Who Is Rinki from Panchayat 4 : अमेज़न प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है। ग्रामीण राजनीति, रिश्तों और सादगी भरे संवादों से भरपूर इस सीरीज को दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है।
फुलेरा गांव की कहानी को दर्शकों ने पहले सीजन से ही अपनाया है, और अब सीजन 4 के बाद सभी को इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतज़ार है। इस बार कहानी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही चर्चित रही इसकी एक अहम किरदार, रिंकी।

कौन हैं 'पंचायत' की रिंकी?
सीरीज में प्रधान जी की बेटी रिंकी का किरदार निभाया है सांविका ने। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांविका का असली नाम पूजा सिंह है? अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट थीं, और बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बना लिया।
क्यों किया उन्होंने Kissing सीन से इनकार?
एक इंटरव्यू के दौरान सांविका ने खुलासा किया कि 'पंचायत 4' के एक सीन में सचिव जी और रिंकी के बीच कार में एक किसिंग सीन प्लान किया गया था। जब निर्देशक ने उन्हें इस बारे में बताया, तो उन्होंने तुरंत हामी नहीं भरी, बल्कि सोचने के लिए कुछ समय मांगा। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने यह सीन करने से मना कर दिया।
सांविका ने यह फैसला अपने कम्फर्ट के लिहाज से लिया। उनका कहना था कि वह स्क्रीन पर इस तरह का सीन देने में सहज नहीं हैं और उन्हें इस बात की परवाह थी कि लोग क्या सोचेंगे। नतीजतन, यह सीन स्क्रिप्ट से हटा दिया गया और उसकी जगह टंकी वाला सीन जोड़ा गया, जो अब दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।
अभिनय की शुरुआत और करियर
IMDB के अनुसार, सांविका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, लेकिन उनका दिल एक्टिंग में बसता था। अपने माता-पिता से उन्होंने कहा कि वे बैंगलोर में नौकरी कर रही हैं, जबकि असल में वह मुंबई आकर अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने में जुटी थीं। यहां एक दोस्त ने उनकी काफी मदद की।
मुंबई आने के बाद उन्होंने टीवी शोज़ और वेब सीरीज में छोटे-मोटे रोल करने शुरू किए। वह दीपिका पादुकोण और करण जौहर के एक विज्ञापन में भी पासिंग शॉट के रूप में नजर आ चुकी हैं।
'पंचायत' से पहले भी किया काम
'पंचायत' से पहले सांविका 'हजामत' और 'लखन लीला भार्गव' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कई टेलीविजन शोज़ से भी अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'पंचायत' में रिंकी के किरदार से ही मिली, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।
असल जिंदगी में कैसी हैं सांविका?
हालांकि 'पंचायत' में उनका किरदार सीधा-सादा है, लेकिन असल जिंदगी में भी सांविका काफी सादगी पसंद हैं। वह बहुत ज्यादा ग्लैमरस अवतार में नजर नहीं आतीं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी ज्यादा तस्वीरें नहीं होतीं, लेकिन जितनी भी होती हैं, उन पर फैंस जमकर प्यार और कमेंट्स की बारिश करते हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ती फैन फॉलोइंग
उनकी प्राकृतिक सुंदरता और सादगी ने सोशल मीडिया पर भी लोगों को आकर्षित किया है। भले ही वह फोटोज कम शेयर करती हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी ऑथेंटिक और डाउन-टू-अर्थ पर्सनालिटी लोगों को काफी पसंद आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
