Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Daljiet-Nikhil Controversy : कौन हैं सफीना नजर? जिसके लिए निखिल पटेल ने दलजीत कौर को छोड़ा?
Who Is Safeena Nazar : टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। दलजीत ने पहली शादी के बुरे एक्सपीरियंस के बाद बीते साल मार्च में केन्या बेस्ड बिजनसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी रचाई थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। शादी के बाद दलजीत भी केन्या में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन शादी के 10 महीने बाद वो पति से अलग होकर भारत आ गई। पर निखिल शादीशुदा होते हुए भी किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर थे।
दलजीत ने ही अपने एक पोस्ट से इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वो किसी SN उर्फ सफीना नजर को डेट कर रहे हैं। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निखिल दलजीत संग शादी को शादी नहीं मानते हैं और वो जल्द ही सफीना से तीसरी शादी कर सकते हैं। चलिए यहां जानते हैं आखिर पति-पत्नी के बीच वो कौन हैं? जिसके लिए निखिल पटेल ने दलजीत कौर को छोड़ दिया?

गर्लफ्रेंड संग मुंबई पहुंचे निखिल पटेल
1 अगस्त, 2024 को दलजीत कौर के पति, निखिल पटेल को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नज़र के साथ इंडिया में देखा गया था। कथित तौर पर निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर अपना जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई पहुंचे थे।
सोशल मीडिया में दोनों की साथ की वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक निखिल पटेल जानबूझकर अपना बर्थ डे मनाने मुंबई आए हैं। ताकि वो दलजीत को चोट पहुंचा सकें। फिलहाल निखिल और सफीना मुंबई के 'ताज लैंड्स एंड' में रूके हैं।
कौन हैं सफीना नजर?
दलजीत कौर से उनका पति चुराने वाली सफीना नजर केन्या बेस्ड क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकाइट्रिस्ट हैं एफपीजे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सफीना केन्या में आगा खान हेल्थ बोर्ड की मेंबर हैं। सफीना नज़र की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल में बताया गया है कि वह 'स्पेक्ट्रम साइकोलॉजी लिमिटेड' की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने 2017 में 'द रेनबो' की भी स्थापना की थी, जो एक और काउंसलिंग सेंटर है। अपने बायो में सफीना ने बताया कि वह किस तरह का काम करती हैं। वह लोगों को भावनात्मक और व्यवहारिक बदलावों से निपटने और अपना जीवन पूरी तरह से जीने में मदद करती हैं। वह टेंशन, डिप्रेशन, आघात, रिश्ते में परेशानी और जीवन के बदलावों से निपटने में लोगों की मदद के लिए काम करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications