Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की पत्नी का मायका है भारत, जिनका वैष्णो देवी अटैक पर वायरल हुआ पोस्ट
Who is samiya arzoo wife of Pakistani cricketer Hasan Ali : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए "All eyes on Vaishno Devi" की स्टोरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
जिसके बाद से पाकिस्तान में बवाल मच गया और भारत में लोग इस क्रिकेटर की वाहवाही कर रहे हैं। चारों तरफ हसन के इस पोस्ट की चर्चा हो रही है। क्रिकेटर के अलावा उनकी पत्नी सामिया आरजू ने भी इसी पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

आपको बता दें कि सामिया आरजू भारतीय है और 2019 में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेटर से दुबई में निकाह किया था। आइए जानते हैं कौन हैं सामिया आरजू?

कौन है हसन अली की पत्नी सामिया?
सामिया आरजू पेशे से फ्लाइट इंजीनियर हैं और वह हरियाणा के मेवात जिले की रहने वाली है। उनका पूरा परिवार हरियाणा के गुड़गांव में बसा हुआ है। सामिया आरज़ू एमिरेट्स एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर रह चुकी हैं। उनका जन्म 15 सितंबर, 1995 को हरियाणा के नूह जिले के चंदेनी गांव में हुआ था।
उन्होंने फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। फ्लाइट इंजीनियर से पहले सामिया एयर होस्टेट का काम भी कर चुकी हैं।

ऐसे मिले थे दोनों
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात दुबई में एक डिनर के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। 2021 में दोनों एक बेटी के पैरेंट्स बने जिसका नाम दोनों ने हेलेना हसन अली रखा है।
बहुत ही खूबसूरत है सामिया
सामिया पाकिस्तान के बाकी क्रिकेटर वाइव्स की तुलना में काफी ग्लैमर्स हैं। वो कई बार अपने पति को क्रिकेट में चीयर अप करने के लिए स्टेडियम में नजर आ चुकी है। उनका स्टाइलिश लुक और खूबसूरती कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications