Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सना जावेद कौन हैं? जिससे तीसरा निकाह करने के लिए शोएब मलिक ने छोड़ा सानिया मिर्जा का साथ
Who Is Sana Javed Married To Cricketer Shoaib Malik : सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को अलग हुए ज्यादा दिन भी नहीं हुए थे कि इसी बीच शोएब मलिक की एक तस्वीर सामने आई है, जिससे पता चलता है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान ने तीसरा निकाह कर लिया है।
41 साल के शोएब मलिक ने 30 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है। शोएब ने शनिवार, को सना के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी तक सानिया से शोएब से तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे के साथ अलग रह रहे हैं।
कौन है सना जावेद?
सना जावेद का जन्म 25 मार्च 1993 को जेद्दा सऊदी अरब में हुआ था। सना के पिता का खानदान हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। सना जावेद पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस सना जावेद ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। सना ने साल 2012 में शहर-ए-जात से डेब्यू किया था। लेकिन एक्ट्रेस को शोहरत साल 2013 में प्यारे अफजल से मिली। सना जावेद को रोमांटिक ड्रामा खानी में लीड रोल करने के बाद लक्स स्टाइल अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

तलाकशुदा है सना जावेद
रिपोर्ट्स की मानें तो सना जावेद की पहले एक शादी हो चुकी है। सना जावेद ने साल 2020 में सिंगर उमैर जसवाल से निकाह किया था। लेकिन सना-उमैर का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और दोनों ने तलाक ले लिया।

2010 में सानिया और शोएब का हुआ था निकाह
सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था और दोनों 12 साल से साथ रह रहे थे। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था। हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। शोएब और सानिया के बीच 2010 में शादी की खबरों से पहले आयशा सिद्दिकी का मामला सामने आया था। तब यह कहा जा रहा था कि आयशा सिद्दिकी से तलाक लिए बिना ही वह दूसरी शादी करना चाह रहे थे।
आयशा सिद्दीकी से हुई थी पहली शादी
मलिक ने तीसरी बार शादी की। उनकी पहली शादी 2002 में हैदराबाद की मॉडल आयशा सिद्दीकी से हुई। जिनसे 2010 में तलाक लेने के बाद शोएब ने सानिया मिर्जा से दूसरा निकाह किया। दोनों का रिलेशन 14 साल चला और अब उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी भी कर ली।



Click it and Unblock the Notifications