Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Saveera Parkash : पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ये हिंदू महिला लड़ेगी चुनाव, जानें कौन हैं?
who is saveera parkash: पाकिस्तान में अगले साल 8 फरवरी, 2024 को आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में पहली बार एक हिंदू महिला ने भी खैबर-पख्तूनख्वा की एक सीट से नामांकन दाखिल किया है। इस महिला का नाम सवीरा प्रकाश है। 25 साल की डॉक्टर सवीरा प्रकाश को बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। सवीरा बुनेर जिले से चुनाव लड़ेंगी। उनके पिता ओम प्रकाश ने न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

कौन हैं सवीरा प्रकाश
डॉ. सवीरा प्रकाश बिलावल खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले की रहने वाली हैं। वह मेडिकल ग्रेजुएट हैं और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के टिकट पर PK-25 सामान्य सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उनके पिता डॉ ओम प्रकाश तीन दशकों से अधिक समय से पीपीपी के सदस्य
सवीरा ने कहां से की है डॉक्टरी की पढ़ाई
सवीरा ने 2022 में खैबर पख्तूनख्वा के एबटाबाद जिले के एक निजी कॉलेज ऐबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी। बुनेर में वो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वुमन विंग की सेक्रेटरी भी हैं। उन्होंने डॉन को बताया कि उनकी मेडिकल फील्ड से होना इस बात की पुष्टि करती है कि मानवता की सेवा करना उनके खून में है। उन्होंने पाकिस्तान में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने की इच्छा जताई है।
इस वजह से उतरी चुनावी मैदान में
सवीरा ने कहा कि मैंने पाकिस्तान में सरकारी अस्पतालों में खराब व्यवस्था को खुद अनुभव किया है। इसी चीज ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है।

गैर मुस्लिमों के लिए है 10 सीट आरक्षित
पाकिस्तान में पहले 8 फरवरी, 2024 को चुनाव के दौरान उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 266 सामान्य सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे। सोमवार तक कम से कम 28,626 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पाकिस्तान में महिलाओं के लिए 60 सीटें आरक्षित हैं, जबकि गैर मुस्लिमों के लिए सीटों की संख्या 10 है। इसके अलावा वे सभी 266 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
