Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Savitri Jindal : देश की सबसे अमीर महिला, जिसने कमाई में अंबानी-अडानी को भी पछाड़ा, इतनी है नेटवर्थ
India's Richest Woman Savitri Jindal : ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक ओपी जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला बन गई है। 73 साल की सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 25.3 अरब डॉलर पहुंच गई है। वो भारत के अमीरों की लिस्ट में वो 5वें नंबर पर पहुंच चुकी हैं।
साल 2023 में जिंदल की दौलत में इतना ज्यादा इजाफा हुआ कि दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाने वाले अंबानी-अडानी समेत देश के कई नामी कारोबारी उनसे पीछे रह गए। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सावित्री जिंदल-

कौन हैं सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एमिरेटस हैं। इस कंपनी की शुरुआत उनके पति ओम प्रकाश जिंदल ने की थी। उनकी कंपनी जेएसडब्लू की स्टील इंडस्ट्री पर अच्छी पकड़ है। इसके अलावा जिंदल ग्रुप का कारोबार जेएसडब्लू एनर्जी, जिंदल पावर, जिंदल होल्डिंग्स, जेएसडब्लू सॉ और जिंदल स्टेनलेस कंपनियों के जरिए कई सेक्टर में फैला है।
नहीं गईं कभी कॉलेज
1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर हरियाणा के ओमप्रकाश जिंदल से उनकी शादी हुई। ओपी जिंदल और सावित्री के नौ बच्चे हैं।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सावित्री जिंदल कभी भी कॉलेज नहीं गईं। इसके बावजूद पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद उन्होंने बखूबी पूरा कारोबार संभाल लिया। सावित्री जिंदल के लिए यह आसान नहीं था। वे कहती हैं कि जिंदल परिवार में अधिकतर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और पुरुष बाहर के काम देखते हैं। इसके कारण उन्हें अपने पति का कारोबार संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
जीत चुकी हैं दो बार चुनाव
सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रहे थे। सावित्री जिंदल भी हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उन्होंने 2005 और 2009 में दो बार जीत हासिल की थी।
सावित्री जिंदल की दौलत एक वर्ष में 9.6 बिलियन डॉलर बढ़ी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, सावित्री जिंदल की दौलत एक वर्ष में लगभग 9.6 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई। अब उनकी कुल दौलत 25 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इसके चलते वह कई दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़कर इस साल देश के टॉप-5 रईसों में शामिल हो गई थीं। उन्होंने विप्रो के अजीम प्रेमजी को पीछे छोड़ते हुए 5वां स्थान हासिल किया था। अजीम प्रेमजी की संपत्ति 24 बिलियन डॉलर है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी की दौलत 35.4 बिलियन डॉलर घटी है।



Click it and Unblock the Notifications