Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी
Who Is Sayali Surve: 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीतने वाली सायली ने अपने पति आतिफ तासे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर मीरा-भाईंदर के कारोबारी आतिफ तासे से प्रेम विवाह किया था। शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, जिसके बाद उनका नाम बदलकर अतेजा तासे रख दिया गया। अब हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सायली ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनके साथ जबरन धर्म परिवर्तन, मारपीट और गाली-गलौज जैसी घटनाएं हुईं। सायली सुर्वे के इन आरोपों ने लोगों को चौंका दिया है और मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

कौन हैं सायली सुर्वे?
सायली सुर्वे महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र की रहने वाली हैं और बाद में मुंबई में रहने लगीं। इस वक्त वो मुंबई में हैं और उनके चार बच्चे हैं। वह साल 2019 में उस समय चर्चा में आईं, जब उन्होंने मिसेज इंडिया अर्थ 2019 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता बनीं। उस समय उनकी उम्र करीब 24 साल बताई जाती है। सायली ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की वजह अपने सपनों और आत्मविश्वास को बताया था। उनका कहना था कि इस मंच के जरिए वह अपनी पहचान बनाना चाहती थीं और महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना चाहती थीं।
2017 में की थी शादी और इस्लाम धर्म अपनाया
मीडिया से बातचीत में सायली सुर्वे ने बताया कि उनकी मुलाकात कारोबारी आतिफ तासे से एक साझा दोस्त के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साल 2017 में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर निकाह कर लिया। सायली का कहना है कि शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था। हालांकि बाद में उनका आरोप है कि शादी के बाद उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और रिश्ते में लगातार विवाद, मारपीट और अभद्र भाषा का सामना करना पड़ा। सायली ने अपने अनुभव को 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं उनके बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सायली ने बाद में फिर से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उठाया।



Click it and Unblock the Notifications