Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सीमा आनंद कौन हैं? जो Gen-Z की बनीं फेवरेट
Who Is Seema Anand: इन दिनों गूगल सर्च में सबसे ज्यादा लंदन की रहने वाली, बेहद खूबसूरत, बेबाक और बिंदास सीमा आनंद का नाम आ रहा है। वह पौराणिक कथाओं की विशेषज्ञ, कहानीकार, लेखिका और यौन-सकारात्मक एजुकेटर हैं। हाल ही में वह चर्चा में हैं क्योंकि उनकी आर्टिफिशियल रूप से बनाई गई कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गईं, जिसके चलते उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई और डिजिटल उत्पीड़न तथा यौन शोषण के सामान्यीकरण के खिलाफ आवाज उठाई।
बलात्कार को उचित ठहराने वाली मानसिकता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर उनकी मुखरता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं सीमा आनंद और उनके बारे में अन्य बातें विस्तार से...

कौन हैं सीमा आनंद?
लंदन में रहने वाली सीमा आनंद की पहचान केवल एक लेखिका के तौर पर नहीं, बल्कि एक आधुनिक विचारक के रूप में भी है। उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक 'The Art of Seduction' के माध्यम से भारतीय इतिहास और प्राचीन कामुकता के ज्ञान को आज के आधुनिक परिवेश में पिरोने का सराहनीय प्रयास किया है। खुद को एक सेक्स एजुकेटर, माइथोलॉजिस्ट और स्टोरीटेलर के रूप में पेश करने वाली सीमा का दर्शन अत्यंत स्पष्ट है उनका मानना है कि प्रकृति की हर रचना का एक गहरा अर्थ और उद्देश्य है।
जहां भारतीय समाज में अक्सर यौन संबंध को अश्लीलता के चश्मे से देखा जाता है और इसे एक वर्जित विषय माना जाता है, वहीं सीमा आनंद इसे जीवन का एक अनिवार्य और सम्मानजनक हिस्सा मानती हैं। उनका तर्क है कि यह कोई 'गंदा' विषय नहीं, बल्कि एक बेहद जरूरी चर्चा है, जिस पर हर व्यक्ति को बिना किसी संकोच के खुलकर बात करनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण हो सके।
इंस्टाग्राम पर हैं 10 लाख फॉलोअर्स
सीमा आनंद यौन संबंध, रिश्तों से जुड़े वर्जनाओं को तोड़ने के लिए जानी जाती हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में भारतीय समाज में कई लोग खुलकर बात नहीें कर पाते। कुछ लोग तो इस विषय पर बात करना पाप समझते हैं। मगर सीमा आनंद ने यौन स्वास्थ्य और आत्म-प्रेम के बारे में खुलकर बात की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कीं। बता दें कि सीमा आनंद के इंस्टाग्राम पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं जो ये बताता है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऑनलाइन प्रशंसक वर्ग बनाया है।
सीमा आनंद क्यों हैं जनरेशन Z की फेवरेट
सीमा आनंद वो भारतीय बन गई हैं जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वो जेनरेशन Z की फेवरेट बन गई हैं क्योंकि उन्हें सीमा का कंटेंट बेहद ईमानदार लगता है क्योंकि वह डेटिंग ऐप्स, सहमति, कैजुअल रिलेशनशिप कल्चर और आधुनिक रिश्तों से जुड़े वास्तविक सवालों को बिना किसी पूर्वाग्रह के संबोधित करती हैं। सीमा गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय महिला बन गई हैं। दरअसल, कई जनरेशन जेड के लोग उनकी कहानी कहने की शैली से आकर्षित होते हैं, जिसमें वह सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि को समकालीन मुद्दों के साथ सहज तरीके से जोड़ती हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी सीमा के नाम की बहस
सोशल मीडिया पर सीमा आनंद को लेकर छिड़ी बहस ने अब दो स्पष्ट गुटों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। जहां एक पक्ष उनकी बेबाकी और साहस को सलाम कर रहा है, वहीं दूसरा पक्ष उनके कंटेंट और शैली को लेकर तीखी आलोचना (Critique) कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications