Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
10वीं फेल Shilpa Shirodkar के डबल MBA पति अपरेश रंजीत कौन हैं? जानिए प्रोफेशन और नेटवर्थ
Shilpa Shirodkar Husband : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की हिट फिल्मों जैसे हम, खुदा गवाह, और आंखें के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने रमेश सिप्पी की फिल्म भ्रष्टाचार से मिथुन चक्रवर्ती के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। करियर के पीक पर होने के बावजूद शिल्पा ने अचानक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और शादी के बाद विदेश जाकर एक शांत और घरेलू जीवन को चुना।
इस फैसले के पीछे एक शख्स हैं, अपरेश रंजीत, जो शिल्पा के पति हैं और जिनके बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं लेकिन हाल ही में शिल्पा ने अपने पति के बारे में खुलकर बात की और उनकी एजुकेशन के बारे में बताया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

कौन हैं अपरेश रंजीत?
शिल्पा शिरोडकर के पति अपरेश रंजीत एक डबल MBA डिग्रीधारी और पेशे से बैंकर हैं। वे बेहद पढ़े-लिखे और सादगी पसंद इंसान हैं। उनके करियर की शुरुआत भारत से हुई थी लेकिन पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में वे विदेश चले गए। शिल्पा के अनुसार, अपरेश बेहद ईमानदार और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूर रहते हुए हमेशा उन्हें सपोर्ट किया।
डेढ़ दिन में तय हुई शादी
एक इंटरव्यू में शिल्पा ने खुलासा किया कि उन्होंने सिर्फ 1.5 दिन के अंदर अपरेश से शादी करने का फैसला कर लिया था। शिल्पा ने कहा, "मुझे कभी मुंबई छोड़ने का मन नहीं था, लेकिन जब अपरेश से मिली तो उनकी ईमानदारी देखकर मैंने बिना देर किए हां कह दिया।"
उन्होंने ये भी बताया कि शादी के बाद विदेश जाना उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि वह अपने माता-पिता के बेहद करीब थीं। लेकिन अपरेश के साथ सबकुछ अच्छे से मैनेज हो गया।
पति हैं डबल एमबीए
शिल्पा ने खुद माना है कि वह 10वीं फेल हैं, जबकि उनके पति डबल MBA हैं और बहुत पढ़े-लिखे हैं। इसके बावजूद उन्होंने कभी अपने आपको कम नहीं आंका। शिल्पा ने कहा "मैं हर विषय पर उनसे और उनके दोस्तों से बात कर सकती हूं, कभी खुद को छोटा महसूस नहीं किया।"
भारत लौटने के लिए छोड़ी नौकरी
2010 में जब शिल्पा ने लंदन छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया, तब अपरेश का करियर एक नई ऊंचाई पर था। लेकिन शिल्पा की ज़रूरत को समझते हुए अपरेश ने अपनी नौकरी छोड़ दी और उनके साथ भारत लौट आए।
शिल्पा ने बताया कि उनके पति ने कभी उन्हें काम से रोका नहीं, बल्कि हर मोड़ पर उनका साथ दिया। यही वजह है कि सालों बाद उन्होंने टीवी में वापसी की और हाल ही में Bigg Boss सीजन 18 में नजर आईं।
कितनी है नेटवर्थ
जहां शिल्पा शिरोडकर की अनुमानित नेट वर्थ करीब ₹237 करोड़ रुपये मानी जाती है और उनके पास लंदन में एक आलीशान घर भी है, वहीं उनके पति अपरेश रंजीत की सटीक नेट वर्थ की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। लेकिन एक सफल बैंकर और डबल MBA होने के नाते, माना जा सकता है कि उनकी आमदनी और जीवनशैली भी बेहद प्रभावशाली है।



Click it and Unblock the Notifications
