Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
पंजाब से कनाडा तक फैली हुई प्रोपर्टी, लाखों में लेते हैं फीस, इतने अमीर हैं AP Dhillon
Singer AP Dhillon Net Worth: पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों के कनाडा के वैंकूवर में विक्टोरिया आईलैंड पर स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स मास्क पहने हुए ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है।
इस घटना के बाद एपी ढिल्लों चर्चा में आ गए हैं। एपी ढिल्लों के सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैंस हैं। एपी ढिल्लों ब्राउन मुंडे गाना गाकर लाइमलाइट हासिल की थी। सिंगर के पास सिर्फ शोहरत ही नहीं बल्कि खूब दौलत भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वे बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह से भी दोगुना अमीर हैं।

आइए जानते हैं कितने अमीर हैं एपी ढिल्लों और उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।
एक शो की लेते हैं इतनी फीस
जानकारी के मुताबिक एपी ढिल्लों एक परफॉर्में के तकरीबन 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं। हर महीने की उनकी कमाई 40 लाख रुपये है। वहीं सालाना वो 36 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हैं।
बन चुकी हैं लाइफ जर्नी पर डॉक्यूमेंट्री
पंजाबी सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों की लाइफ जर्नी पर डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है। इसका नाम एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड है जो पिछले साल प्राइम वीडियो पर भी रिलीज हुई थी। इस डॉक्यूमेंट में ढिल्लों की फैमिली से लेकर सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह को देखा गया था।
इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट
AP ढिल्लों अपनी लवलाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सिंगर अक्टूबर फेम एक्ट्रेस बनिता संधू को डेट कर रहे हैं। दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
एपी ढिल्लों नेटवर्थ (AP Dhillon Net Worth)
एपी ढिल्लों काफी अमीर हैं, उनकी गिनती सबसे अमीर पंजाबी सिंगर में होती है। जानकारी के मुताबिक सिंगर की कुल नेटवर्थ 83 करोड़ रुपए है। पंजाब में आलीशान बंगला होने के साथ-साथ कनाडा के वैंकूवर में विक्टोरिया आईलैंड पर भी उनका शानदार घर है।
इन कारों में घूमते हैं एपी ढिल्लों
एपी ढिल्लों के पास कार का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। सिंगर के पास मर्सिडीज बेंज है, जिसकी कीमत 42 लाख के करीब बताई जाती है।वहीं ढिल्लों की बीएमडब्ल्यू की कीमत 41 लाख के करीब है।



Click it and Unblock the Notifications
