Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
अरबों की दौलत की मालकिन, जीती हैं सिपंल लाइफ, कौन हैं सुधा मूर्ति जो बनेंगी राज्यसभा सांसद
इन्फोसिस की सह-संस्थापक, लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति अब जल्द ही राज्यसभा में नजर आएंगी। सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के वजह से यह मौका दिया गया है। वैसे तो सुधा मूर्ति को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। उनके सादा जीवन उच्च विचार से हर कोई वाकिफ हैं।
अरबों की दौलत होने के बावजूद भी सुधा मूर्ति बहुत ही सादगी भरी जिंदगी जीती हैं। वह घर का बना सादा खाना और साधारण सी साड़ी में ही नजर आती हैं।

करोड़ों में हैं दौलत (Sudha Murthy Net worth)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुधा मूर्ति के नेटवर्थ करीब 775 करोड़ के करीब है। वहीं वो सालाना 300 करोड़ रुपये कमाती हैं। सुधा ने अपना करियर एक कंप्यूटर साइंटिस्ट के तौर पर शुरू किया था। आज वो इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और गेट फाउंडेशन की हेल्थकेयर मेंबर हैं।
पढ़ाई में अव्वल थी सुधा मूर्ति
सुधा मूर्ति का पढ़ाई के प्रति हमेशा रुझान रहा है। सुधा इंजीनियरिंग कॉलेज में 150 स्टूडेंट के बीच पहली महिला स्टूडेट थी। सुधा मूर्ति ने B.V.B कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई किया था। एक समय में सुधा मूर्ति का नाम एनसीईआरटी के पैनल में भी शामिल किया गया था।
लिख चुकी हैं कई किताबें
आपको जानकर हैरानी होगी कि सुधा मूर्ति 30 से ज्यादा किताबें लिख चुकीहैं। उनकी सबसे चर्चित उपन्यास 'Dollar Bahu' है, जो कन्नड़ भाषा में लिखी गई है और बाद में इसका अंग्रेजी भाषा में अनुवाद भी किया गया। इस उपन्यास पर 2001 में ज़ी टीवी ने सीरियल भी बनाया था। उनकी लिखी 'रूना' पर एक मराठी फिल्म भी बन चुकी हैं। सुधा मूर्ति को 2006 में सामाजिक सरोकारों के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिल चुका है। वहीं 2023 में वो पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी है।
मिल चुके हैं ये सम्मान
सुधा मूर्ति का जन्म सर्जन आरएच कुलकर्णी और उनकी पत्नी विमला कुलकर्णी के घर हुआ था। सुधा मूर्ति की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति से शादी से हुई थी। उनके दो बच्चे अक्षता और रोहन मूर्ति हैं। बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी हैं। रिश्तें में सुधा ब्रिटेन की पीएम की सास लगती हैं।
सुधा मूर्ति के फेमस कोट्स ( Sudha Murthy Famous Quotes)
सुधा मूर्ति को लेखक, सोशल वर्कर और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जानी जाती है। उनके विचार और बातें लोगों खूब मोटिवेट करती हैं। यहां जानते हैं उनके कुछ फेमस कोट्स-
- लोगों को विरासत में सिर्फ बीमारियां मिलती हैं, ईमानदारी और शराफत नहीं।
- संघर्ष का नाम ही जिंदगी है।
- धन एक ऐसी चीज है, जो शायद ही लोगों को जोड़ता है, ये लोगों के बीच दूरियां ही लाता है।
- आग को आग नहीं बुझा सकता है, इसके लिए पानी ही काम में आएगा।
- ज्यादा संवेदनशील होना भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि संवेदनशील लोगों को ज्यादा सहना पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
