Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अनंत-राधिका की शादी कराने वाले पंडित जी को कितनी मिली दक्षिणा? कई सेलेब्स हैं इनके क्लाइंट
Who Is The Pandit Ji Of Anant-Radhika's Marriage: अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को बेहद ही धूमधाम से गई। इस शादी से जुड़ी हर छोटी- छोटी डिटेल सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। उनके शादी में गेस्ट से लेकर शादी कराने वाले पंडित जी तक की चर्चा हो रही है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सारी रस्में पंडित चंद्रशेखर शर्मा की उपस्थिति में हुई हैं। गुजरात के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी चंद्रशेखर शर्मा मौजूद थे। वहीं शादी के फंक्शन में भी वो मौजूद थे। आइए जानते हैं कि पंडित चंद्रशेखर शर्मा कौन हैं और वह कितनी फीस लेते हैं, आइए यहां जानते हैं।

सोशल मीडिया पर भी है एक्टिव
पंडित चंद्रशेखर शर्मा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अंबानी परिवार के पूजा- समारोहों में अपनी उपस्थिति की वीडियो शेयर करते रहते हैं। अंबानी परिवार ने जब एंटीलिया में गणेश चतुर्थी समारोह का आयोजन किया था तब उन्होंने अपने फेसबुक से एक तस्वीर शेयर की थी। कुछ साल पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें पूरा अंबानी परिवार नजर आ रहा था।
उनके यजमानों में शामिल है ये नाम
पंडित चंद्रशेखर शर्मा सिर्फ ज्योतिषी और पुजारी नहीं हैं। उनके फेसबुक के मुताबिक वह एक पर्सनल कोच और लाइफस्टाइल मोटिवेटर भी हैं। उनकी वेबसाइट pujahoma.com के अनुसार, वह एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी हैं पंडित शर्मा काफी समय से ज्योतिष से जुड़े हुए हैं। देशभर में कई क्लाइंटों को अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके कुछ ग्राहकों के नामों का जिक्र है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टैली, बीकेटी, प्रियंका चोपड़ा जोनास, सोनू निगम, वुडक्राफ्ट और हिम्मतसिंघका का नाम शामिल हैं।
ये है उनकी फीस
ज्योतिषी की आधिकारिक साइट के पेज पर पंडित शर्मा की दी जाने वाली सभी सेवाओं के साथ उनकी फीस का भी जिक्र है। उनकी साइट के अनुसार वो शादी कराने के 25 हजार रुपए दक्षिणा लेते हैं, वहीं मृत्युंजय जप, सुदर्शन होमा, बग्लामुखी होम, रुद्र होमा, चंडी होमा ओर वास्तुशांति जैसी पूजा कार्यों के लिए 50 हजार रुपए दक्षिणा लेते हैं। रुद्राभिषेक जैसी पूजा के लिए 11 हजार रुपए और कुंडली मिलान के लिए 1 हजार रुपए फीस में लेते हैं। भूमि पूजा और दुकान के उद्घाटन जैसी पूजा करने के लिए 5 हजार रुपए फीस लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
