Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
कौन है दुनिया का सबसे अमीर आदमी? जो रातों रात बना अरबों की संपत्ति का मालिक, जानिए कैसे
Who Is Most Richest Man In The World: दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? ये प्रश्न सुन शायद आपके दिमाग में सबसे पहले नाम एलन मस्क (Elon Musk) या फिर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) का आया होगा। लेकिन जरा ठहरिए! आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस रेस में एलन मस्क भी पीछे छूट गए हैं। जिस शख्स ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों को मात देकर अमीरी का ताज पहना है, उसकी संपत्ति जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं उनका नाम है लैरी एलिसन। 81 साल के लैरी एलिसन ने संपत्ति के मामले में एलन मस्क, गौतम अडानी (Gautam Adani), मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और जेफ बेजोस सभी को पीछे छोड़ दिया है।
आप सभी के मन में लैरी एलिसन (Larry Ellison) के बारे में जानने की जिज्ञासा हो रही होगी। चलिए फिर जानते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर इंसान के बारे में और उनकी कुल संपत्ति के बारे में जिसके बारे में जान आप भी हैरान हो जाएंगे।
लैरी एलिसन कौन हैं?
आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं लैरी एलिसन जिन्हें दुनिया के सबसे अमीर आदमी का खिताब मिला है। 81 साल के लैरी एलिसन दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उन्होंने एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि लैरी एलिसन ओरेकल के सह-संस्थापक हैं। लैरी एलिसन ने 1977 में ओरेकल कॉर्पोरेशन की स्थापना की थी जिसे उस समय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबोरेटरीज के नाम से पहचाना जाता था। बहुत तेजी से कंपनी ने रफ्तार पकड़ी और वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगी।

कितनी संपत्ति के मालिक लैरी एलिसन?
लैरी एलिसन अचानक से गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह है उनकी अमीरी और कुल संपत्ति। जी हां, दुनिया के सबसे अमीर इंसान की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं। लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 393 बिलियन डॉलर जो इंडियन रुपये में 34.59 लाख करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर एलन मस्क आते हैं जो 385 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि एक दिन पहले तक एलन मस्क ही दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे।
लैरी रातोंरात कैसे बने सबसे अमीर इंसान
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जो लैरी एलिसन रातों रात दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। दरअसल, लैरी एलिसन ओरेकल के सह-संस्थापक हैं। अचानक से उनके एआई-संचालित क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट की वजह से ओरेकल के स्टॉक में तगड़ा उछाल आया है, इस वजह से एक रात में ही उनकी संपत्ति में 101 बिलियन डॉलर यानी 8.89 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
