Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
IPL में 35 बॉल पर शतक, जानिए 14 साल के धाकड़ क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ और एजुकेशन
Who Is IPL Cricketer Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट की दुनिया में कम उम्र में बड़ा कमाल कर दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में IPL 2025 में अपना डेब्यू कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया, बल्कि छक्के-चौकों की बौछार कर यह साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है। अपने पहले ही मुकाबले में वैभव ने 20 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौके जड़कर 34 रन बनाए और अपने खेल से सबको प्रभावित किया।

क्रिकेट का जुनून बचपन से
वैभव ने महज पांच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि बेटे की प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने उसे समस्तीपुर के पटेल मैदान में ब्रिजेश झा के कैंप में भेजा, जहां उसने महज 7 साल की उम्र में क्रिकेट की सही ट्रेनिंग लेनी शुरू की। लगातार मेहनत और समर्पण के दम पर वह आज देश के सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
पढ़ाई और क्रिकेट दोनों का बैलेंस
वैभव फिलहाल ताजपुर, बिहार के डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र हैं। उनके पिता बताते हैं कि वैभव सुबह उठकर ट्यूशन करता है, लेकिन उसका असली ध्यान क्रिकेट पर रहता है। उन्होंने स्वीकारा कि दोनों चीजों को संतुलित करना आसान नहीं होता, इसलिए उन्होंने पढ़ाई को लेकर बच्चे पर अतिरिक्त दबाव नहीं डाला।
फैमिली बैकग्राउंड
वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर कस्बे से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी खुद भी एक समय क्रिकेटर रह चुके हैं और अब खेती-किसानी करते हैं। बेटे के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी और कोरोना काल में घर के पास नेट प्रैक्टिस की व्यवस्था भी की।
आईपीएल में करोड़पति खिलाड़ी
IPL 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह वह न केवल IPL में सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने, बल्कि इतनी कम उम्र में करोड़पति बनने वाले खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं। वैभव की कहानी आज के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है कि समर्पण, मेहनत और परिवार के समर्थन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
