Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग'
Kuldeep Yadav And Vanshika Chadha Marriage Today: मैदान पर अपनी जादुई फिरकी से दिग्गजों को क्लीन बोल्ड करने वाले कुलदीप यादव आज खुद प्यार की गुगली पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आज यानी 14 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर और बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद कुलदीप के जीवन का यह सबसे खास दिन है। मसूरी के ऐतिहासिक 'होटल सवॉय' में सजे शाही मंडप में आज यह जोड़ा सात फेरे लेगा।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुलदीप का दिल चुराने वाली वंशिका चड्ढा कौन हैं? और इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट जगत के कौन-कौन से सितारे चार चांद लगाने पहुंच रहे हैं? आइए जानते हैं कुलदीप-वंशिका की शादी की हर छोटी-बड़ी डिटेल।

कौन हैं कुलदीप की दुल्हनिया वंशिका चड्ढा? (Who is Vanshika Chadha)
कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां कम नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप और वंशिका दोनों ही मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी महज 3 किलोमीटर है और वे बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक प्रशासनिक/प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाली वंशिका और कुलदीप की सगाई पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी।
मसूरी का ऐतिहासिक होटल 'सवॉय'
कुलदीप ने अपनी शादी के लिए उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक होटलों में से एक 'द सवॉय' (The Savoy) को चुना है। बता दें कि शादी की रस्में 12 मार्च से ही शुरू हो गई थीं। शुक्रवार को हुई हल्दी और संगीत सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुलदीप और वंशिका को थिरकते हुए देखा गया। इस सेरेमनी में सबसे ज्यादा ध्यान दुल्हन के लुक ने खींचा। वंशिका ने मेहंदी के लिए ₹80,010 का 'फर्शी सलवार सेट' पहना था। दोनों के साथ में युजवेंद्र चहल को भी मस्ती करते हुए देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप और वंशिका की आज शाम 6 बजे वरमाला होगी और रात 8 बजे फेरों का कार्यक्रम रखा गया है।
सितारों से सजेगी महफिल
चाइनामैन की शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को कुलदीप की शादी में जश्न मनाते देखा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि कुलदीप के जिगरी दोस्त युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ और फील्डिंग कोच टी. दिलीप पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं। एमएस धोनी और मोहम्मद सिराज को भी न्योता भेजा गया है। VIP मेहमानों की बात करें तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी परिवार की ओर से निमंत्रण दिया गया है।
शादी में लगेगा पहाड़ी स्वाद का तड़का
अब शादी उत्तराखंड की वादियों में हो रही है तो पहाड़ी खाने का तड़का लगना तो बनता ही है। ऐसे में शादी के मेनू को भी खास बनाया गया है। मेहमानों को उत्तराखंड के पारंपरिक जायके चखने को मिलेंगे। जिसमें कंडाली का साग, कुमाऊंनी रायता, गहत की दाल, मडुवे की रोटी से लेकर अन्य कई प्रकार के पकवान शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि खाने की थाली की कोस्ट पर प्लेट 6000 रुपये है।
शादी के बाद रिसेप्शन की भी कर लें तैयारी
कुलदीप और वंशिका की शादी आज यानी 14 मार्च को मसूरी में हो रही है। इसके बाद कुलदीप यादव 17 मार्च 2026 को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन देंगे, जिसमें यूपी के कई वीआईपी और क्रिकेट जगत के पदाधिकारी शामिल होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
