Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Veer Sharma कौन थे? जिनकी आग हादसे में हुई दर्दनाक मौत, जानें Fire Safety टिप्स जो आएंगे काम
Veer Sharma Fire Accident Death: टीवी की दुनिया से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा की सिर्फ 10 साल की उम्र में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, उनके घर में आग लग गई थी जिसमें एक ही घर के दो चिराग बुझ गए। इस खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में वीर और उसके भाई शौर्य की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, जब घर में आग लगी तो वो दोनों घर में अकेले थे, पड़ोसियों ने वीर और शौर्य को दरवाजा तोड़कर घर से बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। वीर और शौर्य तो अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन सभी को ये जानने की जरूरत है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए ताकी जान बचाई जा सके।
अगर हम समय रहते जरूरी सावधानियां अपनाएं और खुद को सुरक्षित रखने के उपाय जान लें तो ऐसे हादसों से बचना संभव है। आइए जानते हैं वीर शर्मा कौन थे और साथ ही जानें कुछ जरूरी फायर सेफ्टी टिप्स, जो हर किसी के काम आ सकते हैं।

कौन थे वीर शर्मा?
मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है कि मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा की सिर्फ 10 साल की उम्र में मौत हो गई साथ में उनके भाई शौर्य भी थे जो इस हादसे का शिकार हो गए। वीर और शौर्य फेमस एक्ट्रेस रीता शर्मा के बेटे थे। वीर की बात करें तो वो टीवी के फेसम शो 'वीर हनुमान' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके हैं। वहीं हाल ही में वीर एक फिल्म भी साइन करने वाले थे लेकिन दुर्भाग्य से इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
मरने के बाद भी दुनिया देख पाएंगे वीर और शौर्य
बेशक वीर और शौर्ये अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके पिता की समझदारी की वजह से वो मरने के बाद भी दुनिया को देख पाएंगे। जी हां, सदमे में डूबे हुए वीर के पिता धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों की आंखें दान कर दी। उनके इस फैसले ने लोगों का दिल जीत लिया और सभी बहुत भावुक भी हो रहे हैं।
आग लगने पर कैसे करें बचाव?
1. घबराएं नहीं और शांत रहें - सबसे पहले घबराने के बजाय समझदारी से कदम उठाएं।
2. बिजली का मुख्य स्विच बंद करें - शॉर्ट सर्किट से आग फैलने से रोकें।
3. गैस सिलेंडर और स्टोव बंद करें - ताकि किचन से आग न फैले।
4. गीला कपड़ा या कंबल इस्तेमाल करें - छोटे हिस्से की आग तुरंत बुझाने के लिए।
5. धुएं से बचाव करें - नाक-मुंह पर गीला कपड़ा रखें और झुककर चलें।
6. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें - आग लगने पर हमेशा सीढ़ियों से बाहर निकलें।
7. बच्चों और बुजुर्गों को पहले बाहर निकालें - उनकी सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।
8. दरवाजे-खिड़कियां बंद न करें - धुआं और गैस जमा हो सकती है।
9. फायर ब्रिगेड को तुरंत कॉल करें (101 नंबर) - जितनी जल्दी मदद आएगी, नुकसान उतना कम होगा।
10. घर में हमेशा फायर एक्सटिंग्विशर रखें - छोटी आग पर तुरंत काबू पाने के लिए।



Click it and Unblock the Notifications
