Latest Updates
-
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक
कौन हैं घरेलू हिंसा में फंसे मोटिवेशनल गुरु विवेक बिंद्रा? जानें नेटवर्थ से लेकर फॉलोअर्स तक सबकुछ
Who Is Vivek Bindra : मोटिवेशनल स्पीपर विवेक बिंद्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीपर संदीप माहेश्वरी के साथ उनकी बहस खुलकर सामने आई थी। संदीप ने विवेक पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब विवेक की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के अलगे दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की उनकी मां के साथ बहस हो गई। बीच-बचाव के लिए पत्नी आगे आई तो विवेक ने उनके साथ मारपीट कर दी। लड़ाई में उनको काफी चोट लगने की वजह से कान का पर्दा ही फट गया। यह जानकारी सामने आने के बाद ही यह खबर आग की तरह फ़ैल गई। आइए जानते हैं कौन हैं ये शख्स और नेटवर्थ।

आखिर कौन हैं विवेक बिंद्रा?
विवेक बिंद्रा देश का बहुत ही जाना पहचाना नाम हैं। बहुत कम ही लोग होंगे, जिन्होंने विवेक का नाम नहीं सुना होगा। विवेक बिंद्रा एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इसके साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं। विवेक लोगों को सफल बिजनेस चलाने और मार्केटिंग के टिप्स देते हैं। उनके शोज और वीडियोज बहुत ही पॉपुलर हैं। लोग बिजनेस के गुर सीखने के लिए विवेक बिंद्रा को फॉलो करते हैं। यूट्यूबर पर भी विवेक काफी फेमस हैं।
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मोटिवेशनल स्पीकर
विवेक बिंद्रा के चैनल पर 21.4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बिंद्रा को एशिया में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कोच और मोटिवेशनल स्पीकर माना जाता है।
कभी स्कूल की फीस भरने के नहीं थे पैसे
विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ, दिल्ली के सेंट जेवियर से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव रहे हैं। एक इंटरव्यू में बिंद्रा ने बताया था कि शुरुआती पढ़ाई के दौरान चौदह पंद्रह साल में मैंने दस स्कूल बदल लिए थे। स्कूल की फीस नहीं जमा हो पाती थी तो स्कूल वाले निकाल देते थे। कभी दादा तो कभी चाचा के घर रहकर पढ़ता था। मेरी स्कूली शिक्षा काफी मुश्किलों से भरी रही। विवेक बिंद्रा कहते हैं कि चाचा ने उनकी काफी मदद की। पढ़ाई जारी रखने के लिए वह ट्यूशन भी पढ़ाते थे, जिससे स्कूल की फीस जमा कर सकें।
मुश्किलों भरा था बचपन
विवेक बिंद्रा के पिता का निधन उस वक्त हो गया जब बिंद्रा की उम्र करीब ढाई साल थी। इसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। इस तरह बिंद्रा को ना तो पिता का प्यार मिल पाया और ना ही उन्हें मां का प्यार मिला। विवेक बिंद्रा चाचा, दादा और अन्य रिश्तेदारों के यहां रहकर अपना बचपन बिताने पर मजबूर थे।
विवेक बिंद्रा के पास कितनी संपत्ति?
मोटिवेशनल शोज और वीडियोज से विवेक बिंद्रा ने अच्छी खास कमाई करते हैं। अगर उनकी नेथवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक विवेक एक महीने में 40 से 50 लाख तक की कमाई करते हैं। उनकी सालाना इनकम 7 से 9 करोड़ रुपए है। राजधानी दिल्ली में उनका लग्जरी हाउस है साथ ही नोएडा में भी उनकी खूब संपत्ति है। बड़ा बिजनेस से विवेक करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। मार्केटिंग और बिजनेस कोर्स की वो काफी मोटी फीस वसूलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications