Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
US Presidential Election: कौन हैं विवेक रामास्वामी, एलन मस्क भी है फैन, यूएस राष्ट्रपति की रेस में शामिल
Who is vivek ramaswamy : अमेरिका में साल 2024 में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। कई चेहरे रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से बड़े और मुख्य पदों की उम्मीदवारी के लिए मैदान में हैं। इन्हीं में से एक हैं- भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी। 38 साल के करोड़पति बिजनेसमैन विवेक जोर-शोर से अपने प्रचार में जुटे हैं।
उनके बोलने के अंदाज और अमेरिकी हितों की बातों ने अमेरिकी नागरिकों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है। अब हाल ही में अमेरिकी कारोबारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी विवेक रामास्वामी की तारीफ कर दी है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं विवेक रामास्वामी?

कौन हैं विवेक रामास्वामी?
विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के अमेरिकी और तकनीकी उद्यमी हैं। वह वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं और राष्ट्रपति चुनाव में दावा ठोक रहे हैं। रामास्वामी को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का सबसे युवा उम्मीदवार भी बताया जा रहा है। टेक-आंत्रप्रेन्योर विवेक रामास्वामी ने हार्वर्ड और येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। उनके माता पिता भारतीय हैं, जो केरल में रहते थे और फिर वहां से अमेरिका चले गए।
उन्होंने बायोटेक कंपनी शुरू करने के बाद सफलता हासिल की और पिछले साल एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी की स्थापना की। वह 'वोक, इंक' सहित कई पुस्तकों के लेखक हैं।
एलन मस्क ने भी की तारीफ
एक्स (X) (जो कि पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) के मालिक एलन मस्क ने रिपब्लिकन लीडर द्वारा फॉक्स न्यूज के पूर्व एंकर टकर कार्लसन को दिए गए एक इंटरव्यू पर ये रिएक्शन दिया है। जिसमें 37 वर्षीय रामास्वामी को अमेरिका में सबसे कम उम्र के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बताया गया था। एलन मस्क ने विवेक रामास्वामी के इंटरव्यू को दोबारा पोस्ट करते हुए कहा,"वह एक बहुत ही आशाजनक उम्मीदवार हैं।"
इतने करोड़ संपति के मालिक है विवेक
विवेक ने हार्वर्ड कॉलेज से बायोलॉजी में ग्रैजुएशन किया था। 2013 में उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। इसी दौरान वह एक फाइनेंशल फर्म के पार्टनर भी बन गए थे और उसका बायो-टेक पोर्टफोलियो संभाल रहे थे। विवेक ने साल 2014 में फार्मा कंपनी रोइवैंट साइंसेज की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि विवेक के पास 50 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। साल 2021 में विवेक ने राजनीति में उतरने के लिए रोइवैंट के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति बनने की कितनी सम्भावना?
अभी तक डेमोक्रेटिक पार्टी के बाइडेन के सामने रिपब्लिकन खेमे से पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ही मुख्य उम्मीदवार की तरह देखा जा रहा है। रामास्वामी, निक्की हेली और हर्ष वर्धन सिंह ऐसे तीन भारतीय-अमेरिकी हैं, जो टॉप पॉजिशन के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप अभी सबसे आगे चल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों की दूसरी पसंद रोन डेसेंटिस और तीसरी पसंद विवेक रामास्वामी हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने ऊपर लगे मुकदमों से जूझ रहे हैं और उनके जेल जाने की भी संभावना है। अगर ऐसा सच में होता है तो रोन डेसेंटिस और रामास्वामी के बीच राष्ट्रपति चुनाव की रेस काफी शानदार हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
