Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जिन्होंने दुनिया को बताई Operation Sindoor की पूरी कहानी
Who is Wing Commander Vyomika Singh : बुधवार सुबह 10:30 बजे पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को लेकर सरकार, सेना और एयरफोर्स अधिकारियों ने ब्रीफिंग की। पहले 2 मिनट का वीडियो दिखाया गया, जिसमें 7 मिनट में 9 टारगेट तबाह करने की जानकारी दी गई। यह ऑपरेशन कुल 25 मिनट चला।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो महिला अधिकारियों ने सबसे अधिक ध्यान खींचा। यह पहली बार था कि दो महिला सेन्य आधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन की जानकारी दी। इनमें से एक थीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जो भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उनके साथ मौजूद थीं कर्नल सोफिया कुरैशी। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी ने महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं जाबांज ऑफिसर विंग कमांडर व्योमिका सिंह?

विंग कमांडर व्योमिका कौन हैं?
विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की एक अनुभवी हेलिकॉप्टर पायलट हैं, उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एनसीसी (NCC) के माध्यम से वायुसेना में शामिल होकर अपने सपनों को साकार किया। व्योमिका ने 18 दिसंबर 2004 को 21 एसएससी (डब्ल्यू) एफपी कोर्स के तहत एयरफोर्स में कमीशन प्राप्त किया था। उनका सैन्य सफर अनुशासन, मेहनत और साहस की मिसाल है।
हज़ारों घंटे की उड़ान, पहाड़ों की शेरनी
व्योमिका को 2500 से भी अधिक घंटे की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के कठिन और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कई सैन्य अभियानों को अंजाम दिया है। हाई-ऑल्टीट्यूड फ्लाइंग में उन्हें विशेष दक्षता हासिल है।
हर मोर्चे पर निडर
उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में 2020 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत और बचाव मिशन लीड किया था। इसके अलावा, साल 2021 में वह 21,650 फीट ऊंचे माउंट मणिरंग को फतह करने वाली ऑल-वुमन ट्राई-सर्विस माउंटेन एक्सपीडिशन का हिस्सा थीं। व्योमिका सिंह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने सपनों को हिम्मत और मेहनत से पूरा करने का संदेश देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications