Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
राम आएंगे तो अंगना..वायरल भजन असल में किसने लिखा था, जानें क्या है खाटू श्याम जी से कनेक्शन
Who is Original Writer Of 'Ram Aayenge To Angana Sajaungi' Bhajan : राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही स्वाति मिश्रा का गाया हुआ भजन 'राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे.. इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसे यूट्यूब पर अभी तक सात करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पीएम मोदी तक इस भजन की तारीफ कर चुके हैं।
लेकिन शायद आपको इस बात का पता नहीं होगा कि इस गाने के असली रचनाकार कौन हैं और इसके बोल क्या हैं?

स्वाति शर्मा ने बताया किसने लिखा ये भजन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में स्वाति शर्मा ने बताया कि भजन के असली बोल में राम का जिक्र नहीं हैं बल्कि असली भजन भगवान श्याम यानी खाटू श्याम जी के लिए लिखा गया था। स्वाति शर्मा ने इस भजन में श्याम की जगह राम लगाकर गाया है। जो लोग को खूब पसंद आया हैं।
ये हैं असली भजन के बोल
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे,
श्याम आएँगे आएँगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे ॥
श्याम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊँगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊँगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएँगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे ॥
श्याम आएँगे तो,
आंगना सजाऊँगी,
दिप जलाके,
दिवाली मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे ॥
मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊँगी,
माखन मिश्री मैं,
श्याम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएँगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे ॥
मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
श्याम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे ॥
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे,
श्याम आएँगे आएँगे,
श्याम आएँगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएँगे ॥
इन्होंने लिखा था असली भजन
इस भजन को लिखने वाले असली गीतकार श्याम सुंदर शर्मा (पालम वाले) थे। वह खाटू श्याम जी के परमभक्त थे और सरकारी कर्मचारी थे। स्वर्गीय श्याम सुंदर शर्मा का जन्म 1948 हरियाणा के भिवानी में में हुआ था और उनका देहांत 23 अक्टूबर 2013 को हुआ। वह प्रोफेशनल भजन गायक नहीं थे फिर भी वे भजन लिखने में इतने माहिर थे कि उठते-बैठते, चलते-फिरते भजन बना देते थे। लेकिन उन्होंने करीब 3 हजार भजन लिखे। श्याम सुंदर शर्मा का निधन 23 अक्टूबर 2013 को हुआ था। 5 जून को ही यह भजन उनके फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया गया था। इससे पहले उनके निधन के बाद निधन के बाद 24 जून, 2014 को यह भजन उनके फेसबुक अकाउंट पर साझा किया गया था। इनके परिवार का मानना है कि खाटू श्याम जी उनके कुल देवता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
