Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कौन हैं यूट्यूबर ध्रुव राठी? जो मैकेनिकल इंजीनियर से बने यूट्यूबर, जानें कितनी हैं कमाई?

आपको बता दें कि ध्रुव राठी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी फेमस हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी इससे पहले रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की वजह से सुर्खियों में आए थे लेकिन उन्होंने इसमें हिस्सा नहीं लिया था। आइए जानते हैं कि कौन हैं ध्रुव राठी और उनके लाइफस्टाइल के बारे में-
यूट्यूबर हैं ध्रुव राठी
ध्रुव राठी के यूट्यूब पर तीन चैनल्स हैं, इनमें कुल मिलाकर 17 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स ध्रुव राठी को फॉलो करते हैं और वे सोशल मीडिया में ब्लॉग बनाकर मोटी कमाई कर लेते हैं। ध्रुव राठी यूट्यूब की दुनिया में काफी फेमस हैं। उनको टाइम मैगजीन ने अपने इमर्जिंग लीडर्स 2023 की लिस्ट में शामिल किया था।
हरियाणा के रोहतक से है ध्रुव राठी
ध्रुव राठी का जन्म अक्टूबर 1994 में हरियाणा के रोहतक में हुआ था। वह दिल्ली में पले-बढ़े और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पढ़ाई की। 14-15 साल की उम्र से ही ध्रुव राठी को किताबें पढ़ने का शौक हैं। इसके बाद उन्होंने जर्मनी के कार्लज़ूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की बाद में यहीं से रिन्यूवेबल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।
कितनी नेटवर्थ हैं?
वेबसाइट fabceleby.in की रिपोर्ट के मुताबिक ध्रुव की नेटवर्थ सात मिलियन डॉलर यानी करीब 58 करोड़ के आसपास हैं। वो एक महीने में करीब 40 लाख रुपये कमा लेते हैं। उनकी कमाई का जरिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है। जिससे सालभर में वो तकरीबन 12 करोड़ रुपये कमाई कर लेते हैं।
फिटनेस फ्रीक हैं ध्रुव राठी
ध्रुव काफी फिटनेस फ्रीक हैं और हेल्दी खाना प्रिफर करते हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने 12 साल की उम्र के बाद से कोई सॉफ्ट ड्रिंक नहीं पी।
इन सब्जेक्ट पर बनाते हैं वीडियो
ध्रव अपने यूट्यूब पर हमेशा करंट अफेयर्स, पॉलिटिक्स, साइंस, सोशल इश्यूज से जुड़े मुद्दों पर वीडियो शेयर करते हैं। एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनके वीडियो बनाने के लिए एक पूरी टीम है जिनमें तीन लोग रिसर्च करते हैं। 6 एडिटर्स और 2 लोग सबटाइटल लिखने का काम करते हैं।
ध्रुव राठी की पर्सनल लाइफ
पढ़ाई के दौरान ध्रुव राठी और यूली की मुलाकात हुई। ध्रुव राठी और की पत्नी यूली साथ मिलकर एक और यूट्यूब चैनल चलाते हैं जहां वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। ये दोनों 2014 में मिले थे और काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के दोनों ने 2021 में विएना में शादी कर ली थी। 2022 में इस कपल ने भारतीय रीति-रिवाज से 2022 में शादी की थी।



Click it and Unblock the Notifications
