Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर
Yuvraj Dua Viral Video: सोशल मीडिया पर युवराज दुआ के ही चर्चे हैं जिनकी एक रील को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है। अक्सर सुना था कि रातों रात कैसे किसी के सितारे बुलंद होते हैं अब युवराज दुआ उसी का एक उदाहरण बनकर एक बार फिर सामने आए हैं। डिजिटल दुनिया में अक्सर रातों-रात सितारे बनते हैं, लेकिन जब देश के प्रधानमंत्री किसी क्रिएटर के काम की सराहना करें, तो वह पल ऐतिहासिक बन जाता है।
दिल्ली के मशहूर कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ (Yuvraj Dua) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपनी खास वेस्ट दिल्ली वाली जुबान और हास्य के तड़के के साथ रोजमर्रा की जिंदगी पर रील बनाने वाले युवराज उस समय सुर्खियों में आ गए, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी एक रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जगह दी। आखिर कौन हैं युवराज दुआ और उनकी किस बात ने पीएम मोदी का दिल जीत लिया? आइए जानते हैं।

क्यों वायरल हो रहे युवराज दुआ?
इस समय सोशल मीडिया पर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो हैं युवराज दुआ जो पेशे से डिजिटल इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। उनका एक रील वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से रिक्वेस्ट की है कि वो अगली बार 'मन की बात' में मीठा न खाने पर चर्चा करें ताकी उनके पापा की शुगर कंट्रोल हो सके। उन्होंने कहा कि उनके पापा के लिए मोदी सर्वोपरी हैं और वो उनके इतने बड़े फैन हैं कि अगर आग लग जाए और उसमें उनकी फैमिली और मोदी फंसे हों तो वो मोदी को बचाएंगे। मोदी ने अपने इंस्टाग्राम रील पर युवराज की ये रील शेयर की जिससे वो रातों रात इतने फेमस हो गए कि अब हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं।
कौन हैं युवराज दुआ? (Who is Yuvraj Dua?)
युवराज दिल्ली के रहने वाले हैं और इंस्टाग्राम पर अपने छोटे कॉमेडी वीडियो (Reels) के लिए मशहूर हैं। उनका बात करने का अंदाज ठेठ 'वेस्ट दिल्ली' वाला है, जिसमें वह रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी बातों को बहुत ही मजाकिया तरीके से पेश करते हैं। वह अक्सर जिम लाइफ, डाइट, शादियों और भारतीय परिवारों के व्यवहार पर मजेदार टिप्पणियां करते हैं। उनके वीडियो में इस्तेमाल होने वाले शब्द जैसे 'भैय्या जी', 'सीन' और 'क्लेश' युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
दिल्ली का वो 'भैया जी' जिसका अंदाज है सबसे जुदा
युवराज दुआ एक डिजिटल इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं, जो अपनी रिलेटेबल कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। जिम की डाइट हो या घर के क्लेश, युवराज हर विषय को अपने खास दिल्ली के लहजे में पिरोते हैं। उनके 'भैया जी' वाले संबोधन और मजाकिया कटाक्ष ने उन्हें युवाओं के बीच एक ब्रांड बना दिया है।
वोटिंग अवेयरनेस और पीएम मोदी का 'थंब्स अप'
पीएम मोदी ने युवराज की जिस रील को शेयर किया, उसका मकसद बेहद गंभीर था मतदान जागरूकता (Voting Awareness)। युवराज ने अपनी रील में बेहद मजाकिया तरीके से उन लोगों पर तंज कसा था जो चुनाव के दिन छुट्टी मनाते हैं और वोट देने नहीं जाते। पीएम मोदी ने उनकी इस 'क्रिएटिव सोच' को सराहा, जो युवाओं को लोकतंत्र की जिम्मेदारी समझाने में सफल रही।
'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' से पीएम की स्टोरी तक का सफर
युवराज दुआ की लोकप्रियता केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। उन्हें भारत सरकार द्वारा 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' के दौरान भी अपनी पहचान बनाने का मौका मिला। पीएम मोदी अक्सर डिजिटल क्रिएटर्स को 'नए युग के एंबेसडर' मानते हैं और युवराज जैसे क्रिएटर्स के जरिए सरकारी अभियानों को आम जन तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
सोशल मीडिया पर क्यों छाया रहता है इनका 'स्वैग'?
युवराज की सफलता का राज उनकी सादगी और भाषा है। वह किसी महंगे सेट पर नहीं, बल्कि अपनी गाड़ी या घर के किसी कोने में बैठकर वीडियो बनाते हैं, जिससे हर मिडिल क्लास युवा खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स इस बात का सबूत हैं कि उनकी 'हिंग्लिश' वाली कॉमेडी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
