Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
कौन थे पंजाबी रॉकस्टार अमरसिंह चमकीला? जिनकी मौत के 35 साल बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी
Who is Amar Singh Chamkila : दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर आउट हो जा चुका है। ये फिल्म पंजाब के मशहूर सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक, जिनका किरदार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा मूवीमें उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
ट्रेलर आउट होते ही दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग देख हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन था ये पंजाबी सिंगर और क्यों उसकी हत्या हो गई?

नेटफ्लिक्स पर ये बायोपिक 12 अप्रेल को स्ट्रीम होगी इससे पहले आइए इससे पहले हम आपको बताते हैं इस कंट्रोवर्सियल सिंगर के बारे में-
कौन थे अमर सिंह चमकीला?
अमर सिंह चमकीला का जन्म 1960 में पंजाब में हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत में काफी दिलचस्पी थी। वे इलेक्ट्रीशियन बनना चाहते थे लेकिन पैसों की तंगी की वजह से वे कपड़े की मिल में काम करने लगे। काम करते-करते ही अमर सिंह गाने भी लिखा करते थे।

20 साल की उम्र में बन गए रॉकस्टार
गाने लिखते-लिखते 18 साल की उम्र में उन्होंने पंजाब के फेमस सिंगर सुरिंदर शिंदा के लिए गाने लिखना शुरू कर दिया। फिर अमर सिंह ने सिंगिंग भी शुरु कर दी। देखते ही देखते अमर सिंह ने अपने गानों से पूरे पंजाब में धूम मचा दी थी। हर जगह वो ही छाए हुए थे। महज 20 साल की उम्र में अमर काफी मशहूर हो गए। कम उम्र में उन्होंने खूब शोहरत कमा ली थी, जिसे पाने में लोगों की उम्र बीत जाती है। आपको बता दें कि अमर सिंह फोक सिंगर थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए, जिन्हें आज भी पंजाब में काफी पसंद किया जाता है।
अश्लील गाने गाया करते थे चमकीला
चमकीला को पंजाब का एल्विस' कहा जाता था। वहीं कई लोगों का मानना है कि चमकीला अश्लील गाने गाया करते थे और उनके गानों में महिलाओं के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था। उनके गानों ने हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग का रिकॉर्ड बना डाला था।
27 साल की उम्र में दिन दहाड़े हो गई थी हत्या
अपने गानों की बदौलत शोहरत और दौलत कमाने वाले अमरसिंह अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ रहे थे। 8 मार्च 1988 के दिन सिर्फ 27 साल की उम्र में अमर सिंह चमकीला की दिन दहाड़े हत्या कर गई।

जानकारी के अनुसार अमर सिंह अपनी पत्नी के साथ मेहसमपुर, पंजाब में परफॉर्मेंस के लिए अपनी गाड़ी से रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने अमर सिंह चमकीला की हत्या कर दी। बताया जाता है कि जैसे ही अमर सिंह अपनी गाड़ी से उतरे, अचानक बाइक पर सवार हमलावारों ने उनपर कई राउंड फायरिंग करने शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पत्नी अमरजोत और उनके बैंड के दो सदस्यों को भी मार डाला।
मौत की गुत्थी 35 सालों से नहीं सुलझी
उनकी मौत को 35 साल गुजर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी। आज भी उनकी मौत पहेली बनी हुई है। चमकीला के मौत को आज इतने साल गुजर गए आज भी पंजाब में उनके गाए गानों का बोलबाला है। चमकीला को उनके पहले रिकॉर्ड किए गए गाने 'ताकुए ते टाकुआ' को बाद में काफी पसंद किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications