Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कौन थे पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा? The Conjuring वाली भूतिया गुड़िया के साथ घूमते हुए हुई मौत
Who Was Paranormal investigator Dan Rivera : पैरानॉर्मल यानी अलौकिक घटनाओं की खोज और जांच करने वाले लोगों की दुनिया अक्सर रहस्यों से भरी होती है, लेकिन जब किसी ऐसे अनुभवी इन्वेस्टिगेटर की अचानक मौत हो जाए जो एक कुख्यात भूतिया गुड़िया के साथ घूम रहा हो, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।
ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां 54 वर्षीय मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा (Dan Rivera) की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई।

एनाबेले गुड़िया के करने वाले थे कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डैन रिवेरा पेंसिल्वेनिया के गेटिसबर्ग में आयोजित एक तीन दिवसीय इवेंट "डेविल्स ऑन द रन टूर" के तहत शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम 'घोस्टली इमेजेस ऑफ गेटिसबर्ग टूर्स' द्वारा सोल्जर्स नेशनल ऑर्फनेज में आयोजित किया गया था, जो पैरानॉर्मल गतिविधियों के लिए कुख्यात माना जाता है। रिवेरा NESPR के अन्य सदस्यों के साथ अमेरिका में होने वाले इस कार्यक्रम में एनाबेले नामक हॉन्टेड गुड़िया को लेकर लोगों को दिखाने के लिए पहुंचे थे, जो कि 1970 में कनेक्टिकट की एक नर्सिंग छात्रा को मिली थी और उसके बाद से उससे जुड़ी कई डरावनी घटनाएं सामने आईं। माना जाता है कि इस गुड़िया में एक शैतानी आत्मा का वास है।
कौन थे डैन रिवेरा?
डैन रिवेरा अमेरिका के जाने-माने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे। वे New England Society for Psychic Research (NESPR) के सीनियर लीड इन्वेस्टिगेटर थे। यह वही संस्था है जिसे एड और लॉरेन वॉरेन (Ed & Lorraine Warren) ने स्थापित किया था, जिन्होंने "The Conjuring" जैसी हॉरर फिल्मों के पीछे की असली कहानियों की जांच की थी। रिवेरा अमेरिकी सेना में भी सेवाएं दे चुके थे और पिछले 10 सालों से भूत-प्रेत और अलौकिक गतिविधियों की गहन जांच कर रहे थे।
BREAKING: Paranormal investigator Dan Rivera, 54, died in Gettysburg, Pennsylvania, while on a national tour of the U.S. with the real Annabelle doll.
— The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) July 15, 2025
Medical personnel were called to a hotel in Gettysburg on a report of “CPR in progress” on a male patient. pic.twitter.com/CsGeKlYOFu
CPR दी गई लेकिन नहीं बची जान
कार्यक्रम के दौरान डैन रिवेरा को अचानक अचेत अवस्था में पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत CPR (देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मृत्यु किस वजह से हुई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
एनाबेले गुड़िया का डरावना इतिहास
एनाबेले गुड़िया से जुड़ी कहानियां बेहद डरावनी हैं। कहा जाता है कि:
- यह गुड़िया अपनी मर्जी से हिलती-डुलती है।
- एक बार इसने एक पुलिस अधिकारी को चाकू मारने की कोशिश की थी।
- कहा जाता है कि एक पादरी की कार दुर्घटना भी इसी के कारण हुई थी।
- कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि यह गुड़िया लोगों का पीछा करती थी और अजीब हरकतें करती थी।
कथाओं के अनुसार, इस गुड़िया में एनाबेले नामक 6 वर्षीय मृत बच्ची की आत्मा थी, लेकिन बाद में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने इसे राक्षसी आत्मा बताया जो मासूम आत्मा का रूप लेकर लोगों को धोखा देती थी। अब यह गुड़िया NESPR द्वारा कनेक्टिकट स्थित संग्रहालय में सुरक्षित रखी गई है, लेकिन आज भी लोग इसके पास जाने से डरते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
