Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
कौन थे 32 साल के फेमस इंफ्लुएंसर अनुनय सूद? जिनकी अचानक मौत से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
Anunay Sood Death: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिल को मुस्कुराने वाला एक चेहरा अब हमेशा के लिए खामोश हो गया। मशहूर इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की सिर्फ 32 साल की उम्र में अचानक हुई मौत की खबर ने इंटरनेट को झकझोर कर रख दिया है। जो शख्स कल तक अपने कंटेंट से लाखों लोगों को हंसाता था, आज उसी के लिए पूरा सोशल मीडिया शोक मना रहा है। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक दिल तोड़ देने वाला बयान जारी किया, जिसके बाद फैन्स के बीच सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है "आखिर अनुनय सूद के साथ ऐसा क्या हुआ?"
जानिए कौन थे अनुनय सूद, कैसे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई, और क्या था उनकी जिंदगी का वो आखिरी पोस्ट जिसने सबको भावुक कर दिया।

अनुनय सूद कौन थे?
अनुनय सूद सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाने-पहचाने नाम थे, जो अपने रिलेटेबल कंटेंट, ट्रैवल व्लॉग्स और पॉजिटिव एनर्जी के लिए मशहूर थे। दुबई के रहने वाले अनुनय ने अपनी क्रिएटिविटी से बहुत कम समय में लाखों फॉलोअर्स बना लिए थे। उनकी पोस्ट्स में एक अलग सच्चाई और सिंप्लिसिटी थी शायद यही वजह थी कि लोग उन्हें सिर्फ एक इंफ्लुएंसर नहीं, बल्कि एक दोस्त" मानते थे। अनुनय के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स थे और यूट्यूब पर 3.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे।
परिवार वालों ने दी दुखद खबर जानकारी
अनुनय सूद की मौत की खबर की पुष्टि उनके परिवार वालों ने की है। फैमिली ने अनुनय के इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है- अनुनय सूद की मौत की दुखद खबर खबर शेयर करनी पड़ रही है। इस कठिन समय में हम फैंस से अनुरोध करते हैं कि आप अपनी सहानुभूति दिखाएं और अनुनय की आत्मा की शांति की प्रार्थना करें। साथ ही हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। कृपया हमारे घर के बाहर भीड़ न लगाएं।
2 दिन पहले की थी आखिरी पोस्ट
अनुनय सूद की फैन फॉलोइंग बहुत शानदार थी। उनका कंटेंट लोगों को काफी पसंद भी आता था। अनुनय ने सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्मस पर भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। अनुनय ने लगातार साल 2022, 2023 और 2024 तक 'फोर्ब्स इंडिया 100 डिजिटल स्टार्स' की लिस्ट में अपने आपको शामिल रखा। अनुनय का आखिरी पोस्ट 2 दिन पहले लॉस वेगास से किया था। बता दें कि वो अमेरिका में ट्रैवल कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर हड़कंप
अनुनय सूद की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अनुनय सूद के लाखों फॉलोअर्स थे।
उनके वीडियोज में लाइफस्टाइल, ट्रैवल, ह्यूमर और इंस्पिरेशन का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता था। कई ब्रांड्स उनसे जुड़ चुके थे और वे युवाओं के बीच "रियल और रिलेटेबल कंटेंट क्रिएटर" के तौर पर जाने जाते थे। अनुनय सूद की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
