Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन
Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पांच बजे प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक के निधन को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हो सकती है। हालांकि, मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि मौत की वजह जहर हो सकती है। इस खबर के बाद यादव परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम पोस्टमार्टम करेगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रतीक यादव के अचानक निधन की खबर से लखनऊ से लेकर सैफई तक शोक का माहौल है। अस्पताल में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं, इस घटना के बाद बड़ी हलचल मची हुई है।
कौन हैं प्रतीक यादव?
38 वर्षीय प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। दोनों का रिश्ता सार्वजनिक तौर पर हमेशा सौहार्दपूर्ण माना जाता रहा। उनकी पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो बीजेपी नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह राजनीति से दूर रहते थे और अपना बिजनेस संभालते थे। प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं।
फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते थे
प्रतीक यादव अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे। सोशल मीडिया पर उनके जिम वर्कआउट और फिटनेस वीडियो काफी वायरल होते थे। बताया जाता है कि उन्हें बॉडीबिल्डिंग और हाई-इंटेंसिटी फिटनेस ट्रेनिंग का बेहद शौक था। लखनऊ में उनका 'द फिटनेस प्लैनेट' नाम का एक प्रीमियम जिम भी है।
परिवार में कौन-कौन?
प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं। यह परिवार अपने निजी जीवन को हमेशा मीडिया से दूर रखता था।
अपर्णा से तलाक की खबरों की थी चर्चा
कुछ समय पहले प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के तलाक को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। प्रतीक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तलाक लेने की बात कही थी और अपर्णा पर कई तरह के आरोप लभी गाए थे। उन्होंने दावा किया था कि वो जल्द ही अपर्णा से तलाक लेंगे। उन्होंने अपर्णा पर परिवार को तोड़ने का आरोप लगाए थे और उन्हें स्वार्थी और बुरी आत्मा बताया था। हालांकि, इस मामले पर परिवार की ओर से ज्यादा सार्वजनिक बयान नहीं आए थे।
प्रतीक यादव की नेट वर्थ
प्रतीक यादव की कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताया जाता रहा है। उनका कारोबार फिटनेस, रियल एस्टेट और अन्य निजी निवेश से जुड़ा माना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक था। उनके पास लैम्बॉर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां थीं। सुपरकारों और बाइक कलेक्शन को लेकर भी उनकी दिलचस्पी काफी मशहूर थी।



Click it and Unblock the Notifications
