Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Radhika Yadav : पिता की नाराजगी बनी बेटी की मौत की वजह, जानें कौन थीं हरियाणा की टेनिस स्टार राधिका यादव?
who was radhika yadav : हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश को चौंका दिया है। गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर-57 इलाके में नेशनल लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उनके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी।
25 वर्षीय राधिका देश की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ियों में से एक थीं और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया था। चलिए आपको बताते हैं राधिका यादव कौन थीं और किस वजह से उनकी हत्या कर दी गई?

कौन थीं राधिका यादव?
राधिका यादव एक होनहार टेनिस खिलाड़ी थीं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती थीं। उनका जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। वह इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) के डबल्स वर्ग में विश्व रैंकिंग 113 तक पहुंच चुकी थीं और ITF डबल्स कैटेगरी में टॉप 200 खिलाड़ियों में शामिल थीं। उन्होंने कई मेडल्स और ट्रॉफियां जीतकर अपने परिवार और देश का नाम रोशन किया था। राधिका को देश की उभरती खेल प्रतिभाओं में गिना जाता था। वह हाल ही में एक टेनिस एकेडमी भी चला रही थीं।
पिता ने की बेटी की हत्या
राधिका अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित घर में रहती थीं। गुरुवार दोपहर को जब घर में सिर्फ राधिका, उनकी मां और पिता दीपक यादव मौजूद थे, तब यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि पिता दीपक यादव पिछले कुछ समय से राधिका से नाराज़ चल रहे थे। दोपहर के समय राधिका से किसी बात पर बहस के बाद उन्होंने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और बेटी पर एक के बाद एक पांच गोलियां चला दीं, जिनमें से तीन गोलियां राधिका को लगीं।
पड़ोसियों ने सुनाई गोली की आवाज
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के पास पहुंचे और फौरन राधिका को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पिता दीपक यादव को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।
हत्या की वजह पर चल रही जांच
पुलिस फिलहाल हत्या की वजह की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, राधिका और उनके पिता के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। खबरों के मुताबिक, राधिका ने एक टेनिस एकेडमी शुरू की थी, जिसे बंद करने के लिए उनके पिता लगातार दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दीपक यादव ने अपनी ही बेटी की जान ले ली।
रील बनाने से नाराज़ थे पिता?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि राधिका को सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पोस्ट करने का शौक था, जिससे उनके पिता नाखुश थे। उन्हें राधिका की यह आदत पसंद नहीं थी और वे चाहते थे कि वह इन चीजों से दूर रहे। इसी को लेकर अक्सर घर में बहस होती थी। हालांकि पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है और अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।



Click it and Unblock the Notifications
