Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कौन थीं GenZ पाकिस्तानी टिकटॉकर सना यूसुफ? जिसकी बेरहमी से कर दी हत्या
Who Was Sana Yousaf : सना यूसुफ (Sana Yousaf) पाकिस्तान के सोशल मीडिया में काफी चर्चित नाम है। सना का नाम इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस बार वह सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट या वीडियो को लेकर नहीं, बल्कि अपनी दुखद मौत को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक 2 जून की शाम को इस्लामाबाद स्थित उनके घर में घुसकर सना को गोलियों से भून दिया गया। इस वारदात ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।
पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार सना यूसुफ की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 17 वर्षीय सना सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और अपनी रील्स और वीडियो के ज़रिए लाखों फैंस का मनोरंजन कर रही थीं।

लेकिन कुछ ही घंटों बाद, उनके चाहने वालों को ऐसी खबर मिली, जिसे सुनकर सब सन्न रह गए। आइए जानते हैं इस पॉपुलर सोशल मीडिया सेंशेशन के बारे में-
कौन थीं सना यूसुफ?
सना यूसुफ पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उनका जन्म 2 जून 2008 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी चिट्राल इलाके में हुआ था। सना के पिता एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हाल के वर्षों में वह इस्लामाबाद के सेक्टर G-13 में परिवार के साथ रह रही थीं।
सना की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके करीब 8 लाख और इंस्टाग्राम पर 6 लाख फॉलोअर्स थे। खास बात यह थी कि वह ना सिर्फ़ फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट बनाती थीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात करती थीं। उनकी बातों और अंदाज़ को युवा वर्ग, खासकर GenZ वर्ग, खूब पसंद करता था।

मर्डर से कुछ घंटे पहले शेयर किया था बर्थडे वीडियो
सना यूसुफ की मौत से ठीक एक दिन पहले उनका जन्मदिन था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रही थीं। यह उनका आखिरी पोस्ट बन गया। उनके पास दो इंस्टाग्राम अकाउंट थे-एक में करीब 5 लाख 3 हजार फॉलोअर्स थे, जबकि उनके पेड पार्टनरशिप वाले अकाउंट पर 91.3 हजार फॉलोअर्स थे।
अब हो रही है इंसाफ की मांग
2 जून की शाम लगभग 5 बजे के आसपास एक 22 वर्षीय युवक उनके घर में घुसा। वह कुछ देर तक घर के बाहर घूमता रहा, फिर सना के पास पहुंचा और बातचीत करने के बहाने उनके सीने में दो गोलियां मार दीं। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सना को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं।
इस दर्दनाक घटना ने सोशल मीडिया पर आक्रोश और शोक की लहर फैला दी है। लोग #JusticeForSanaYousaf हैशटैग के साथ इंसाफ की मांग कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications