Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
RJ Simran: कौन थी जम्मू की आरजे सिमरन? जिनकी सुसाइड से मचा कोहराम
Who Was Simran Singh : फेमस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह, जिन्हें आरजे सिमरन के नाम से जाना जाता था, की मौत हो गई है। उनकी लाश गुरुग्राम स्थित अपार्टमेंट में मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आरजे सिमरन की मौत ने उनके प्रशंसकों और रेडियो जगत को झकझोर कर रख दिया है।
आरजे सिमरन का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 13 दिसंबर का था, जिसमें वह बीच किनारे गाने पर डांस करती दिखीं। आइए जानते हैं कौन थी सिमरन सिंह?

कौन थी आरजे सिमरन?
आरजे सिमरन सिंह जम्मू की रहने वाली थीं और "जम्मू की धड़कन" के नाम से मशहूर थीं। 25 वर्षीय सिमरन एक प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन से जुड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फ्रीलांस रेडियो जॉकी के तौर पर काम शुरू किया। उनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी काफी थी।
इंस्टाग्राम में थे 682,000 फॉलोअर्स
फेमस रेडियो जॉकी सिमरन, जो गुरुग्राम के सेक्टर 47 में रहती थीं, की लाश उनके अपार्टमेंट में मिली। सिमरन पेशे से रेडियो जॉकी थीं और सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 682,000 फॉलोअर्स थे। उनकी आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को एक रील थी, जिस पर अब फैंस कमेंट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके साथ रहने वाले एक दोस्त ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सिमरन की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया है। सिमरन की मौत ने उनके प्रशंसकों और रेडियो जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।
उमर अब्दुल्ला ने शोक व्यक्त किया
आरजे सिमरन इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स के लिए काफी फेमस थीं, जहां उनके लाखों फॉलोवर्स थे। उनकी असामयिक मृत्यु पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोक व्यक्त किया है। सिमरन की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और जुड़ाव ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी।



Click it and Unblock the Notifications
