Latest Updates
-
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Vijay Kumar Malhotra Family Tree: बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, जानें उनके परिवार में कौन-कौन?
Vijay Kumar Malhotra Family Tree: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के अचानक निधन से भाजपा पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से न केवल दिल्ली की राजनीति बल्कि पूरे देश में शोक है। विजय कुमार मल्होत्रा लंबे समय तक बीजेपी से जुड़े रहे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें उनकी सादगी, संगठन कौशल और राजनीति में अनुभव के लिए जाना जाता था।
आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं विजय कुमार मल्होत्रा के राजनीतिक करियर से लेकर उनके परिवार में कौन-कौन हैं?

लाहौर में हुआ था जन्म
विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में अपना राजनीतिक करियर बनाय और दिल्ली से वो पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। वो दिल्ली में भाजपा और उसकी पूर्ववर्ती जनसंघ के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष भी थे।
एक्स सीएम को भी हराया
विजय कुमार मल्होत्रा ने राजनीति की दुनिया में अपना अपनी खास पहचान बनाई। उनका राजनीतिक बहुत लंबा रहा जिसमें उन्होंने कई दिग्गज नेताओं जैसे मदनलाल खुराना, केदारनाथ साहनी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया। विजय मल्होत्रा की ऐतिहासिक राजनीति जीत साल 1999 में रही जब उन्होंने लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी वोटों से हराया।
विजय कुमार मल्होत्रा के परिवार में कौन-कौन?
अब बीजेपी से ऐसे कद्दावर नेता तो हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनके परिवार में कौन-कौन हैं ये जानने की लोगों की इच्छा है। मल्होत्रा बहुत ही सिंपल और सादगी भरा जीवन जीने वाले लोगों में से एक थे। वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखते थे। उनके विकिपीडिया के अनुसार, विजय कुमार मल्होत्रा की पत्नी का नाम कृष्णा मल्होत्रा है और उनके दो बेटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मल्होत्रा के पोते-पोती भी हैं लेकिन उनके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications