Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर? फिनाले से 20 हफ्ते पहले ही ज्योतिष ने कर दी भविष्यवाणी
Bigg Boss 19 Winner Prediction: बिग बॉस का घर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। अब बिग बॉस 19 सुर्खियों में बना हुआ है जिसे लोग बहुत इंजॉय कर रहे हैं। अब बॉस 19 का सफर धीरे-धीरे अपने रोमांचक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। घर के अंदर जहां कंटेस्टेंट्स टास्क, स्ट्रैटेजी और लड़ाइयों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर कोई घर में आगे बढ़ने के लिए अपना बेस्ट गेम प्ले कर रहा है। कोई लड़ाई-झगड़ा कर अपने आपको दिखाने की कोशिश कर रहा है तो कोई स्मार्ट प्ले कर सफलता की सीढ़ी चढ़ने में लगा हुआ है।
वहीं बाहर दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इस सीजन का विनर कौन बनेगा। दिलचस्प बात यह है कि फिनाले से पूरे 20 हफ्ते पहले ही ज्योतिष वाई राखी ने अपनी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है या फिर टॉप 3 में आ सकता है या सकती है। आइए आप भी जान लीजिए कि आखिर वो कौन है?

कौन हैं बिग बॉस की विनर
एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने बिग बॉस19 के फिनाले से पहले ही बता दिया है कि इस शो का विनर कौन होगा या होगी? उन्होंने जिसका नाम लिया है वो बहुत शॉकिंग है। जी हां, राखी ने किसी और का नहीं बल्कि तान्या मित्तल का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि वो तान्या को बिग बॉस 19 के विनर के रूप में देख रही हैं। अगर किसी वजह से विनर नहीं भी बनी तो टॉप 3 में तो उनका जाना पक्का मान लो क्योंकि इस शो में तो ऐसे ही लोग चाहिए होते हैं।
कैसी है तान्या की हालत
एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने बताया कि तान्या मित्तल को वो शो में आने से पहले से ही पसंद करती थीं और उनकी रील देखती थीं। उन्होंने कहा कि तान्या को देखकर उन्हें तीन चीजें लगती हैं। पहली तो उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। दूसरी कि तान्या ने भी पहले और लोगों की तरह कपड़े उतारने से शुरुआत की और बाद में मंदिर में जाकर उनकी सोच बदल गई और अब वो साड़ी में संस्कारी वीडियो ही बनाती हैं जो एक बड़ा बदलाव है। तीसरी बात कि तान्या अपने घर की सबसे प्यारी लड़की है जो नाजों में पली है। उसे घर में बहुत प्यार मिलता है लेकिन जरूरी नहीं कि जैसा लाड़ आपको घर में मिल रहा है वो बाहर भी मिले। ऐसे में बिग बॉस के घर में आना उनका गलत फैसला है।
अरमान मलिक से किया कनेक्ट
वाई राखी ने तान्या मित्तल को यूट्यूबर अरमान मलिक से कंपेयर कर दिया और कहा कि जिस तरह अरमान मलिक और उनकी बीवियां शो के लिए टीआरपी लेकर आ रही थीं उसी तरह तान्या भी है। अब वो लोग शो के फिनाले तक पहुंच सकते हैं तो तान्या क्यों नहीं। पाठकों अब एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने तो अपनी भविष्यवाणी कर दी है लेकिन वो कितनी सच साबित होती है वो तो आने वाला समय ही बताएगा।



Click it and Unblock the Notifications
