Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Bihar Election 2025: बिहार में इस पार्टी की बनने वाली है सरकार! सामने आया चौंकाने वाला प्रीडिक्शन
Bihar Election Winner Prediction: आज यानी 6 नवंबर 2025, दिन वीरवार को बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है और पहले चरण की वोटिंग भी हो चुकी है। अब 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी और 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। अभी मतदान तो शुरू हो चुका है और रिजल्ट आने में समय है लेकिन इससे पहले सियासी माहौल गर्म है। हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल है कि इस बार बिहार में किसकी होगी जीत, किसकी होगी हार? कोई कहता है कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो कोई कहता है कि कांग्रेस बाजी मार लेगी। चुनाव से पहले ही राजनीतिक विश्लेषक और ज्योतिष भविष्यवक्ता की भविष्यवाणियां भी सुर्खियों में आ गई हैं। बिहार की राजनीति में सितारे और ग्रहों की स्थिति का भी विशेष महत्व माना जाता है।
इसी बीच चुनाव से पहले एक शॉकिंग ज्योतिषीय भविष्यवाणी सामने आई है, जो लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है। जी हां, चुनाव से पहले ही ज्योतिष ने विजेता दावेदार की भविष्यवाणी कर दी है। जी हां, एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने ग्रह-नक्षत्र के आधार पर बता दिया है कि बिहार में किसकी सरकार बनने वाली है। आइए आप भी जान लें इस बार किसकी होगी सत्ता में वापसी और किसका होगा तख्ता पलट।

बिहार चुनाव में मचेगी उथल-पुथल
एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने बिहार चुनाव से पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि आगामी बिहार चुनाव आसान नहीं होने वाले हैं। इस बार बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचेगी और राजनेताओं की पोल खुलेगी। लोगों में आपसी मतभेद होंगे और विवाद भड़केंगे। उन्होंने ये भी कह दिया कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना मुश्किल है। ऐसे में अगर उनकी भविष्यवाणी सच साबित होती है तो ये तय है कि नीतीश सरकार का पत्ता साफ होने वाला है।
कांटे की होगी टक्कर
डॉ वाई राखी ने ये भी कहा कि इस बार बिहार में होने वाले चुनाव में कांटे की टक्कर होने वाली है। ऐसा नहीं होगा की आराम से चुनाव होंगे और जो भी पार्टी जीतेगी उन्हें आसानी से जीत हासिल हो जाएगी। उनका कहना है कि इस बार चुनाव में घमासान मचेगा, एक पल को लगेगा की राहुल गांधी की जीत हो गई है तो दूसरे ही पल रिजल्ट बीजेपी के पक्ष में आ जाएगा। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार जीत और हार के बीच 19-20 का फासला होगा।
किसकी होगी जीत
अभी चुनाव की तारीख भी सामने नहीं आई है लेकिन उससे पहले ही किसकी सरकार बनेगी ये भविष्यवाणी हो गई है। जी हां, एस्ट्रोलोजर वाई राखी ने कहा कि बीजेपी नरेंद्र मोदी के लिए कुछ समय अच्छा नहीं रहने वाला है लेकिन राहुल गांधी का समय पहले से थोड़ा बेहतर होने वाला है। ऐसे में बेशक जीत तो बीजेपी की ही होगी लेकिन कांग्रेस उन्हें करारी टक्कर देने वाली है। दोनों की जीत और हार में कुछ ही वोटों का फासला होगा। अब भविष्यवाणी सच हुई तो इस बार नीतीश सरकार का पत्ता साफ होगा और कांग्रेस से कड़ा मुकाबला करते हुए बिहार में कमल ही खिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
