Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Why We Celebrate Brother's Day: कब और क्यों शुरू हुआ ब्रदर्स डे मनाने का सिलसिला? नोट करें इस खास दिन का महत्व
Why Brother's Day is celebrated in Hindi: ब्रदर्स डे का दिन भाई के लिए समर्पित दिन है जो हमारे सुख-दुख में हमारे साथ रहता है। जिंदगी में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो बिना किसी शर्त के हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं और भाई का रिश्ता उनमें सबसे खास माना जाता है। बचपन की शरारतों से लेकर जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारियों तक, एक भाई हर मुश्किल समय में अपनी बहन या भाई के लिए मजबूत सहारा बनकर खड़ा रहता है। इसी खास रिश्ते को सम्मान देने और भाइयों के प्रति प्यार जताने के लिए हर साल 24 मई को (Brother's Day) यानी ब्रदर्स डे मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहन और भाइयों के बीच प्रेम, भरोसे और सुरक्षा के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का अवसर माना जाता है। हालांकि बहुत से लोग रक्षाबंधन को ही भाई-बहन का त्योहार मानते हैं, लेकिन ब्रदर्स डे का उद्देश्य खास तौर पर भाइयों के योगदान और उनके महत्व को सम्मान देना है। आइए जानते हैं ब्रदर्स डे की शुरुआत कैसे हुई, इसका इतिहास क्या है और क्यों यह दिन दुनियाभर में खास माना जाता है।

कब मनाया जाता है ब्रदर्स डे (Brother's Day 2026?)
हर साल 24 मई को ब्रदर्स डे मनाया जाता है। साल 2026 में भी यह दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लोग अपने भाइयों को शुभकामनाएं देते हैं, गिफ्ट्स देते हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें शेयर कर प्यार जताते हैं। ये दिन हर भाई-बहन के लिए बहुत ही खास होता है।
ब्रदर्स डे की शुरुआत कैसे हुई?
ब्रदर्स डे की शुरुआत अमेरिका से मानी जाती है। कहा जाता है कि अलबामा के निवासी और लेखक C. Daniel Rhodes ने भाइयों के रिश्ते को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। उनका मानना था कि भाई हमारे जीवन का ऐसा साथी होता है जो हर परिस्थिति में साथ निभाता है। धीरे-धीरे यह दिन अमेरिका समेत कई देशों में लोकप्रिय हो गया और अब सोशल मीडिया के दौर में भारत सहित दुनियाभर में लोग ब्रदर्स डे मनाने लगे हैं। भाई का रिश्ता केवल खून का रिश्ता नहीं, बल्कि भरोसे, सुरक्षा और दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। कई बार भाई पिता की तरह सुरक्षा देता है, दोस्त की तरह साथ निभाता है और जरूरत पड़ने पर सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बन जाता है।
ब्रदर्स डे और सिबलिंग डे में क्या अंतर है?
बहुत लोग ब्रदर्स डे और सिबलिंग डे को एक जैसा मान लेते हैं, लेकिन दोनों अलग हैं। ब्रदर्स डे केवल भाइयों को समर्पित होता है वहीं सिबलिंग डे भाई-बहन दोनों के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। सिबलिंग डे हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है, जबकि ब्रदर्स डे 24 मई को मनाया जाता है।
कैसे मनाया जाता है Brother's Day?
भाई को खास गिफ्ट देकर
सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके
पुरानी यादें ताजा करके
फैमिली टाइम बिताकर
भारत में ब्रदर्स डे का महत्व
भारत में भाई-बहन के रिश्ते को हमेशा से बेहद पवित्र माना गया है। रक्षाबंधन, भाई दूज जैसे त्योहार इसी रिश्ते की अहमियत को दर्शाते हैं। ऐसे में ब्रदर्स डे लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को खास संदेश भेजती हैं और भाई भी अपने रिश्ते की अहमियत को सेलिब्रेट करते हैं। एक भाई परिवार का मजबूत स्तंभ माना जाता है। वह न सिर्फ जिम्मेदारियां निभाता है बल्कि मुश्किल समय में भावनात्मक सहारा भी देता है। कई बार भाई अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं करते, लेकिन उनका प्यार और चिंता हमेशा परिवार के लिए दिखाई देती है।



Click it and Unblock the Notifications
