Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Teddy Day 2026: क्यों मनाया जाता है टेडी डे? प्यार के इजहार में इसका क्या है योगदान? जानें इस दिन का इतिहास
History of Teddy Day: वेलेंटाइन वीक (Valentine's Week) के चौथे दिन, यानी 10 फरवरी को दुनिया भर में 'टेडी डे' (Teddy Day) मनाया जाता है। रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे के बाद यह दिन रिश्तों में मासूमियत और गर्माहट लेकर आता है। टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं है, बल्कि यह पार्टनर के प्रति आपकी परवाह और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार के सप्ताह में एक खिलौने को इतनी अहमियत क्यों दी गई? और इसका नाम 'टेडी' कैसे पड़ा? आइए जानते हैं इस दिन के पीछे का दिलचस्प इतिहास और इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

क्या है टेडी डे का इतिहास
टेडी बियर के नाम के पीछे एक बहुत ही मानवीय और भावुक कहानी है। यह नाम अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर 'टेडी' रूजवेल्ट (Theodore Roosevelt) के नाम पर रखा गया था। दरअसल, साल 1902 में रूजवेल्ट मिसिसिपी में शिकार पर गए थे। उनके साथियों ने एक घायल भालू को पकड़ लिया और राष्ट्रपति को उसे गोली मारने का सुझाव दिया। राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने उस तड़पते हुए भालू को देखने के बाद उसे गोली मारने से साफ इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि एक बेबस जानवर का शिकार करना उनके स्वाभिमान के खिलाफ है। इस घटना के बाद एक कार्टूनिस्ट ने इस पर एक कार्टून बनाया। इसे देखकर न्यूयॉर्क के एक दुकानदार 'मॉरिस मिचटॉम' ने एक सॉफ्ट टॉय बनाया और राष्ट्रपति की अनुमति लेकर इसका नाम 'टेडी बियर' रखा। तब से यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया।
प्यार के इजहार में क्यों खास है टेडी बियर?
प्यार के रिश्ते में टेडी बियर को सबसे बेहतरीन तोहफा माना जाता है। इसके पीछे कई मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक कारण हैं। दरअसल, टेडी बियर को गले लगाने (Hugging) से तनाव कम होता है। यह पार्टनर को आपकी गैर-मौजूदगी में सुरक्षा और सुकून का अहसास दिलाता है। वहीं जिस तरह प्यार में मासूमियत जरूरी है, टेडी बियर भी उसी को दर्शाता है। इसके अलावा दो प्यार करने वाले एक दूजे को चॉकलेट या फूल कुछ देते हैं तो वो कुछ समय बाद खत्म या मुरझा जाते हैं, लेकिन टेडी बियर वर्षों तक आपके पार्टनर के पास आपकी याद बनकर रहता है। ऐसे में टैडी बीयर को प्यार के इजहार का तरीका बना दिया गया।
टेडी बियर के रंगों का राज
क्या आप जानते हैं कि टेडी का हर रंग एक अलग संदेश देता है? तोहफा देने से पहले इसे जरूर जान लें
लाल टेडी (Red): यह प्यार और जुनून का प्रतीक है। अपने पार्टनर को अपना हाल-ए-दिल बताने के लिए बेस्ट है।
गुलाबी टेडी (Pink): यह प्रशंसा और स्नेह दर्शाता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो पिंक टेडी दें।
सफेद टेडी (White): यह पवित्रता, शांति और नई शुरुआत का संकेत है।
पीला टेडी (Yellow): यह दोस्ती की नई शुरुआत के लिए दिया जाता है।
10 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं टेडी डे?
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को 'रोज डे' से होती है और 14 फरवरी को 'वेलेंटाइन डे' तक चलती है। 10 फरवरी को इस दिन को इसलिए चुना गया क्योंकि यह प्यार के सप्ताह का मध्य समय होता है, जब लोग चॉकलेट और गुलाब के बाद कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो लंबे समय तक यादगार रहे।



Click it and Unblock the Notifications
