Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है 'इलेक्ट्रॉनिक रिंग' जिसे पहन अनुष्का-विराट पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज से मिलने, जानें इसकी खासियत?
What is the electronic ring: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर आध्यात्मिक शांति की तलाश में साधु-संतों से मिलने जाते हैं। हाल ही में विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, दोनों मंगलवार को प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। आश्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों श्रद्धा के साथ पहले दंडवत प्रणाम करते हैं, फिर आशीर्वाद लेते हैं और महाराज से लंबी बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान अनुष्का भावुक भी हो गईं।
इस मुलाकात के दौरान एक खास चीज़ ने सबका ध्यान खींचा दोनों के हाथों में पहनी गई पिंक कलर की एक डिजिटल रिंग, जिसके बाद ये चर्चा का विषय बन गई। हर कोई यह ही जानने में उत्सुक है कि आखिर ये डिजिटल रिंग क्या हैं और किस काम आती है?

डिजिटल रिंग क्या है?
यह कोई आम अंगूठी नहीं, बल्कि एक इलेक्ट्रॉनिक टैली फिंगर क्लिकर रिंग है, जिसे जाप करने वाले लोग भगवान का नाम गिनने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जब भी कोई व्यक्ति मंत्र जपता है, तो इस रिंग का बटन दबाकर वह गिनती रख सकता है कि उसने कितनी बार जाप किया।
वीडियो में साफ देखा गया कि विराट ने यह रिंग अपने अंगूठे में पहनी थी, जबकि अनुष्का कैमरे से इसे छुपाने की कोशिश कर रही थीं। माना जा रहा है कि दोनों नियमित रूप से भगवान का नाम जपते हैं और यह रिंग उसी का हिस्सा है।
यह छोटा-सा उपकरण आजकल आध्यात्मिक लोगों में लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि यह ध्यान के दौरान मंत्र जाप की गिनती बनाए रखने में मदद करता है और साधना को एकाग्रता से करने में सहायक होता है।
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और कई लोग जाप क्यों करते हैं?
जाप एक ध्यानात्मक अभ्यास है जो कई धर्मों में किया जाता है। इसमें किसी मंत्र या ईश्वर के नाम का बार-बार उच्चारण किया जाता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और आत्मिक विकास में मदद मिलती है। ऐसा माना जाता है कि जाप से मन काबू में रहता है, नकारात्मक सोच दूर होती है और मन शांत होता है। विराट कोहली के टीममेट्स के मुताबिक, वो हर बॉल खेलने से पहले 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करते हैं। इससे उन्हें अपना मन साफ़ रखने में मदद मिलती है और किसी भी तरह के शक-संशय से दूर रहते हैं। माना जाता है कि उनकी जाप मशीन से भी वो यही मंत्र जपते हैं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि जाप ने उन्हें मानसिक रूप से मज़बूत और फोकस्ड बनने में काफी मदद की है।



Click it and Unblock the Notifications
