Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Independence Day 2025: जब भारत-पाक एक साथ हुए थे आज़ाद, तो तारीख में क्यों है फर्क?
Why Pakistan celebrates Independence Day on 14 August : भारत और पाकिस्तान दोनों को आज़ादी एक ही दिन 15 अगस्त 1947 को मिली थी। लेकिन आज़ादी का जश्न मनाने के मामले में दोनों देशों के कैलेंडर अलग हैं।
भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जबकि पाकिस्तान एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को "यौम-ए-आजादी (Independence Day) के रूप में सेलिब्रेट करता है। यह अंतर कई बार लोगों को हैरान कर देता है और मन में सवाल उठता है, जब आज़ादी एक ही दिन मिली, तो तारीख अलग क्यों? इसके पीछे कई ऐतिहासिक, धार्मिक और समय-संबंधी वजहें बताई जाती हैं।

1. ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की भूमिका
इतिहास के अनुसार, ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत और पाकिस्तान दोनों की आज़ादी के लिए 15 अगस्त 1947 की तारीख तय की थी। लेकिन विभाजन की प्रक्रिया के तहत उन्हें दोनों देशों में शक्ति हस्तांतरण (Power Transfer) करना था।
15 अगस्त को उन्हें दिल्ली में रहकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने की औपचारिक घोषणा करनी थी। इसलिए पाकिस्तान के लिए उन्होंने यह कार्यक्रम एक दिन पहले यानी 14 अगस्त 1947 को आयोजित किया। उस दिन माउंटबेटन कराची पहुंचे और वहाँ उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को स्वतंत्र राष्ट्र का प्रमाण सौंपा। इस तरह पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से 14 अगस्त को स्वतंत्रता प्राप्त की और उसी दिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया।
2. रमज़ान का पवित्र महीना
एक दूसरी थ्योरी के अनुसार, अगस्त 1947 में इस्लामिक कैलेंडर का पवित्र महीना रमज़ान चल रहा था। 14 और 15 अगस्त की मध्यरात्रि रमज़ान के 27वें रोज़े के साथ मेल खाती थी, जिसे मुस्लिम समुदाय में लैलत-उल-क़द्र (शब-ए-क़द्र) के नाम से जाना जाता है। यह दिन इस्लाम में बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है।
इस धार्मिक संयोग को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में चुनना अधिक उपयुक्त समझा। इस तरह धार्मिक महत्व भी इस तारीख को चुनने का एक बड़ा कारण बना।
3. समय का अंतर
भारत और पाकिस्तान के मानक समय (Standard Time) में 30 मिनट का अंतर है। जब भारत में आधी रात 12 बजे (15 अगस्त की शुरुआत) स्वतंत्रता की घोषणा हुई, तब पाकिस्तान में घड़ी में केवल रात 11:30 बजे थे, यानी वहाँ अभी 14 अगस्त ही चल रहा था। इस समय के अंतर के कारण पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की तिथि 14 अगस्त मान ली।
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे जोश और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। लोग एक-दूसरे को "यौम-ए-आजादी मुबारक" कहकर शुभकामनाएं देते हैं।
राष्ट्रीय कार्यक्रम - राजधानी इस्लामाबाद में सबसे बड़े आधिकारिक कार्यक्रम होते हैं। संसद भवन (Parliament House) और राष्ट्रपति भवन (Presidency) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
तोपों की सलामी - इस अवसर पर 31 तोपों की सलामी दी जाती है, जो स्वतंत्रता के सम्मान का प्रतीक है।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का संबोधन - देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, जिसे टीवी और रेडियो पर लाइव प्रसारित किया जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम - देशभर में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, नाटक, और देशभक्ति गीतों के आयोजन होते हैं।
सजावट - घरों, बाजारों और सरकारी भवनों को हरे और सफेद रंग की रोशनी और झंडों से सजाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications