Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
MS Dhoni's No.7 Jersey Retired: MS Dhoni की जर्सी हुई रिटायर, जानें क्यों था 7 नम्बर से लगाव
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। अब तीन साल बाद धोनी की नंबर 7 जर्सी को भी बीसीसीआई ने रिटायर कर दिया है। इसका मतलब है कि भविष्य में अब कोई भी भारतीय क्रिकेटर को यह जर्सी नम्बर कभी अलॉट नहीं की जाएगी।
धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी को भी यह सम्मान मिला था। साल 2017 में सचिन की नंबर 10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था। अब धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके सम्मान में बीसीसीआई ने ऐसा किया है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि एमएस धोनी ने क्यों चुना था जर्सी नम्बर 7-

यह थी वजह
इसके पीछे कोई बहुत बड़ा राज नहीं बल्कि इस नंबर को लेकर उनका विश्वास है। दरअसल धोनी का जन्म 7 जुलाई को हुआ है। तारीख 7 और महीने की नंबर भी 7 ही आता है लिहाजा उन्होंने वह इन दोनों ही नंबर को लकी मानते हैं। धोनी ने खुद यह बात एक इंटरव्यू के दौरान भी बताई थी कि मेरा जन्म 1981 में हुआ था और जब मैं 8 में से 1 घटाता हूं तो भी उत्तर 7 ही आता है। उनकी राय में 7 एक तटस्थ नंबर है। इसलिए इस नम्बर के प्रति उनका खूब लगाव है।
कैसे मिलता है क्रिकेटर्स को जर्सी नम्बर
जर्सी नंबर चुनने का पूरा अधिकार क्रिकेटर्स का होता है। इसका क्रिकेट बोर्ड से कोई लेना-देना नहीं होता है। ये पूरी तरह क्रिकेटर पर ही निर्भर करता है और वो कुछ भी अंक इसे पर लिखवा सकता है और कभी भी बदल सकता है।
खेल में जर्सी रिटायर करने कि पुरानी परंपरा
दिग्गज खिलाड़ियों के जर्सी नंबर को रिटायर करने की खेल में पुरानी परंपरा रही है। इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए क्लब नेपोली में कोई भी खिलाड़ी 10 नंबर की जर्सी नहीं पहनता है, क्योंकि यह नंबर डिएगो माराडोना पहनते थे। माराडोना ने अकेले दम पर 1987 और 1990 में लीग टाइटल जिताया था। इसके अलावा आईपीएल में भी कई टीमों में खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए ये तरीका अपनाया है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल की जर्सी को रिटायर कर दिया। डिविलियर्स 17 नंबर की जर्सी पहनते थे, जबकि क्रिस गेल 333 नंबर की। अब ये दोनों ही नंबर RCB की ओर से नहीं दिखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
