Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मिस इंडिया 1994 की फाइनलिस्ट, जिसने कराई थी लाइव डिलीवरी शूट, जानें क्यों चर्चा में हैं श्वेता मेनन?
Who Is Shwetha Menon : फेमस एक्ट्रेस श्वेता मेनन एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि श्वेता ने पैसों के लालच में अश्लील फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया। यह शिकायत मार्टिन मेनाचेरी नाम के शख्स ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, मामला एर्नाकुलम सीजेएम कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने श्वेता मेनन के खिलाफ अश्लीलता निवारण अधिनियम और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर श्वेता मेनन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि श्वेता मेनन साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं और सलमान-आमिर खान जैसे एक्टर्स के साथ नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं श्वेता मेनन?

कौन हैं श्वेता मेनन?
श्वेता मेनन का जन्म 23 अप्रैल 1974 को चंडीगढ़ में हुआ था और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1990 में की। शुरुआत में कुछ फिल्मों में छोटे रोल किए, लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के बाद उन्होंने फिर से फिल्मों का रुख किया। 1994 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई। हालांकि ताज उन्हें नहीं मिला, लेकिन इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम करने का अवसर मिला।
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में सफर
श्वेता ने बॉलीवुड में 'बंधन', 'इश्क', 'पृथ्वी', 'अशोका' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने मलयालम सिनेमा में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। 'रथिनिर्वेदम' और 'साल्ट एन पेपर' जैसी फिल्मों ने उन्हें दक्षिण भारत में स्टार बना दिया। उन्होंने कई टेलीविजन शोज, रियलिटी शोज में हिस्सा लिया और एंकरिंग भी की।
कितनी है नेटवर्थ
श्वेता मेनन की कुल संपत्ति करीब 136 करोड़ रुपये (लगभग 20 मिलियन डॉलर) आंकी गई है। वह फिल्मों, मॉडलिंग, टीवी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। बिग बॉस मलयालम में उनकी एक दिन की फीस करीब 1 लाख रुपये थी। कोच्चि और मुंबई में उनकी प्रॉपर्टी और ब्रांड डील्स भी उनकी संपत्ति में शामिल हैं।
जब डिलीवरी को किया कैमरे के सामने शूट
श्वेता मेनन तब सबसे ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्होंने अपनी फिल्म 'कालीमन्नू' (2013) के लिए अपनी वास्तविक डिलीवरी का सीन कैमरे के सामने शूट कराया। फिल्म के निर्देशक ब्लेसी ने तीन कैमरों की मदद से 45 मिनट तक चले इस दृश्य को रिकॉर्ड किया। डिलीवरी रूम में डॉक्टर, नर्स और फिल्म की टीम के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी सबाइना को जन्म दिया। इस साहसी निर्णय को लेकर उनकी खूब तारीफ भी हुई, लेकिन कुछ लोगों ने इसे आलोचना की दृष्टि से भी देखा।



Click it and Unblock the Notifications
